
लिवर के लिए खतरनाक है हेपेटाइटिस A, B और C Publish Date : 27/11/2025
लिवर के लिए खतरनाक है हेपेटाइटिस A, B और C
डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा
ऐसे में हमारे स्वास्थ्य विशेषज्ञ आपको बता रहें हैं कि किस स्टेज में लिवर डैमेज को कंट्रोल करना है कठिन। हेपेटाइटिस A और हेपेटाइटिस B वायरस से फैलने वाले इन्फेक्शन हैं जो लिवर पर प्रभाव छोड़ते हैं, लेकिन ये अलग-अलग वायरस के चलते होने वाले इन्फेक्शन हैं।
आजकल हमारे लगातार बदलते लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते लोग कई तरह की बीमारियों से परेशान हैं. काम का बढ़ता स्ट्रेस और फिजिकल एक्टिविटी का कम होना कई गंभीर बीमारियों का कारण बन रहा है। खासतौर पर, इन कारणों से कई लोगों में लिवर की बीमारी का खतरा भी बढ़ रहा है। आज के हमारे इस आर्टिकल में लिवर की बीमारी या समस्या से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।
लिवर के लिए खतरनाक है हेपेटाइटिस A और B

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। हम जो खाना खाते हैं उसमें मौजूद टॉक्सिन से कई तरह के इन्फेक्शन हो सकते हैं। विशेषकर, हेपेटाइटिस A और B लिवर की बीमारी या समस्याओं के दो आम कारण हैं. हेपेटाइटिस A आमतौर पर खराब खाने या पानी से फैलता है और यह एक कम समय की बीमारी है जो जल्द ही ठीक भी हो जाती है। जबकि हेपेटाइटिस B खून, सीमेन या शरीर के दूसरे तरल पदार्थों से फैलने वाला इन्फेक्शन है और यह क्रॉनिक हो सकता है, जिससे लंबे समय तक लिवर को नुकसान हो सकता है।
इसके अलावा, लाइफस्टाइल में बदलाव भी फैटी लिवर का कारण बन सकते हैं, जैसे अधिक फैट वाला या प्रोसेस्ड खाना, रेगुलर एक्सरसाइज न करना, मोटापा, डायबिटीज और अधिक शराब पीना। इन आदतों से लिवर में फैट जमा हो सकता है, जिससे NASH नामक कंडीशन हो सकती है। इस समस्या में लिवर का नॉर्मल तरीके से काम करना मुश्किल हो सकता है।
हेपेटाइटिस A के लक्षण
हेपेटाइटिस A से इन्फेक्टेड लोगों में बेचैनी, बुखार, भूख न लगना, डायरिया, जी मिचलाना, पेट में जलन और आंखों और स्किन का पीला पड़ना जैसे लक्षण आमतौर पर दिखाई देते हैं।
हेपेटाइटिस B के लक्षण
हेपेटाइटिस B के लक्षण शुरू में गंभीर नहीं होते, लेकिन कुछ लोगों को आंखों और स्किन का पीला पड़ना, हल्का बुखार, थकान, जी मिचलाना, पेट दर्द और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती है। अगर आपको यह इन्फेक्शन है, तो शुरुआती स्टेज में आपको अधिक दवा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, अगर आपको उस समय कोई और दिक्कत नहीं है, तो हेल्दी डाइट लेना और भरपूर आराम करना आदि के माध्यम से ही ये इंफेक्शन ठीक हो सकता है।
नशीले पदार्थों और ज्यादा शराब के सेवन से बचे
नशीले पदार्थों का सेवन न करें। इसके साथ ही अधिक मात्रा में शराब पीने से भी लिवर डैमेज का खतरा रहता है। खासकर अधिक शराब पीने से लिवर टॉक्सिन लेवल बढ़ सकता है और यदि ऐसा होता रहा, तो लिवर सिरोसिस हो सकता है। हेपेटाइटिस ब् एक लिवर इन्फेक्शन है जिसमें समय के साथ लिवर में निशान (सिरोसिस) पड़ सकते हैं।
एक बार जब यह उस स्टेज पर पहुंच जाता है, तो हमारे लिए लिवर डैमेज को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ज्यादातर हेपेटाइटिस ब् इन्फेक्शन उन लोगों में होते हैं जो ड्रग्स इंजेक्ट करते हैं या पहले ड्रग्स इंजेक्ट कर चुके हैं। असल में, हेपेटाइटिस ब् के शुरुआती स्टेज में कोई बड़े लक्षण नहीं दिखाई देते, यह हेपेटाइटिस B जैसे ही होते हैं. लेकिन, कुछ लोगों में, यह लंबे समय तक चलने वाली समस्या बन सकती है। कुछ लोगों में, यह पांच साल के अंदर शुरू हो सकता है।
लिवर की बीमारी का पता कैसे लगाएं?

लिवर की बीमारी या लिवर में इन्फेक्शन का पता ब्लड टेस्ट से लगाया जा सकता है। कुछ हर्बल प्रोडक्ट्स लिवर को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए, इन्हें उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना सबसे अच्छा है। कई इन्फेक्शन खराब खाना खाने से होते हैं। इसलिए, हेल्दी और स्वच्छ डाइट को बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है। अतः जितना हो सके हमें बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा, समय-समय पर लिवर टेस्ट, जैसे LFTs, करवाते रहना चाहिए. इससे लिवर की हेल्थ का पता चलेगा
इन पर कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है
लिवर खराब होने के कई कारण हो सकते हैं, इनमें ज्यादा खाना, जंक फूड, तला हुआ खाना, स्ट्रेस, एंग्जायटी, स्मोकिंग और शराब पीना आदि शामिल हैं। यह सभी लिवर की बीमारी के मुख्य कारण होते हैं। इसलिए, जितना हो सके इन आदतों से बचें। प्रतिदिन रेगुलर वॉक करें, मसल्स को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज पर ध्यान दें। हेपेटाइटिस B का वैक्सीन उपलब्ध है। हालांकि, हेपेटाइटिस C से बचने के लिए, ब्लड ट्रांसफ्यूजन के दौरान जरूरी सावधानी बरतनी चाहिए।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।
