
उम्र संबंधी गिरावट को कम करने में सहायक है प्रोटीन Publish Date : 20/11/2025
उम्र संबंधी गिरावट को कम करने में सहायक है प्रोटीन
डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा
मानव शरीर में उम्र संबंधी गिरावट से अपने आप को बचाने की अद्भुत क्षमता होती है। इसके लिए शारीरिक तंत्र आंतरिक रसायन को संतुलित रखते हुए हृदय एवं मस्तिष्क की क्षति की मरम्मत करता है। यह तानव को बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।
वैज्ञानिकों ने अब इनके कार्य करने के तरीके पर प्रकाश डाला है, जो जीवन के स्वास्थ्य व सक्रिय वर्षों को बढ़ाने के लिए सकारात्मक संकेत प्रदान करता है। इस अध्ययन ने वैज्ञानिकों ने एक प्रोटीन पर ध्यान केंद्रित किया है जो दीर्घकालिक स्वास्थ्य और रोग निवारण में अपनी भूमिका के लिए जाना जाता है। अध्ययन का निष्कर्ष प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल अकैडमी आफ साइंस में हाल ही में प्रकाशित हुआ है।
यह शोध पहले किए गए अध्ययनों पर आधारित है जो दिखाते हैं कि यह प्रोटीन जीवन काल को भी बढ़ा सकता है और उम्र बढ़ने से संबंधित स्थितियों से सुरक्षा भी प्रदान कर सकता है। हालांकि अब तक वैज्ञानिकों को यह पूरी तरह से समझ में नहीं आया था कि यह प्रभाव कैसे प्राप्त होता है।

वैज्ञानिकों ने पाया कि यह प्रोटीन केवल उम्र बढ़ने से बचने का कार्य ही नहीं करता बल्कि यह एक अणु हाइड्रोजन सल्फाइड को सावधानी पूर्वक नियंत्रित करता है, जो घाव भरने और हृदय संबंधी स्वास्थ्य और मस्तिष्क के कार्य को बेहतर करता है।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।
