
बुजुर्गों के लिए खतरनाक है रक्तचॉप में तीव्र उतार-चढ़ाव Publish Date : 01/11/2025
बुजुर्गों के लिए खतरनाक है रक्तचॉप में तीव्र उतार-चढ़ाव
बुजुर्गों की बौद्धिक क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है, ब्लड प्रेशर में होने वाला तेज उतार-चढ़ाव-
हाल ही में किए गए एक अध्ययन में सामने आया है कि ऐसे बुजुर्ग, जिनमें कि ब्लड प्रेशर में अधिक उतार चढ़ाव होता है, उनमें मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र में होने वाली क्षति का जोखिम बढ़ सकता है। यह शोध जनरल ऑफ अल्जाइमर डिजीज में प्रकाशित किया गया है।
दक्षिणी कैलिफोर्निया में स्थित विश्वविद्यालय के लियोनार्ड डेविस स्कूल ऑफ जरंटालजी के डेनियल नेशनल नेशन ने कहा कि शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि औसत रक्तचाप सामान्य होने पर भी यह एक धड़कन से दूसरी धड़कन तक अस्थिरता बुजुर्गों के मस्तिष्क पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है और रक्तचॉप का यह उतार-चढ़ाव उनके मस्तिष्क में बदलाव से जुड़े प्रतीत होने लगते हैं, जो हम शुरुआती न्यूरो डिजिनेशन में देखते हैं।

उच्च औसत बीपी को लंबे समय से समस्या जोखिम को बढ़ाने वाला माना जाता रहा है। ताजा अध्ययन ब्लड प्रेशर की परिवर्तनशीलता पर केंद्रित है। हाल ही में किए गए शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि ऐसे उतार-चढ़ाव मस्तिष्क की छोटी रक्त वाहिनयों पर अतिरिक्त दबाव भी डाल सकते हैं और उनकी स्थिर रक्त प्रवाह प्रदान करने की क्षमता को भी कम कर सकते हैं।
