बेबी बंप के साथ आपका स्टाइल कैसा हो      Publish Date : 30/10/2025

                     बेबी बंप के साथ आपका स्टाइल कैसा हो

                                                                                                                                                                           डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

‘‘बेबी बंप के साथ क्या पहनें, यह विचार आपको कई बार उलझन में छाल देता है। हालांकि, एक उचित मेटरनिटी वियर का चुनाव कर आप अपने आप एवं अपने आने वाले बच्चे को सुरक्षित रखते हुए फैशनेबल भी दिख सकती हैं।’’

गर्भावस्था, किसी भी महिला के लिए एक अनमोल यात्रा होती है, इस यात्रा में विशेष रूप से आपके पेट, ब्रेस्ट और कमर आदि के क्षेत्र में प्रत्येक सप्ताह बदलाव आते हैं। शरीर में आने वाले इन बदलावों के कारण आपके पुराने कपड़े टाइट हो जाते है और इसस आप स्वयं को काफी असहज महसूस करती हैं। गर्भावस्था के दौरान आराम सबसे अधिक आवश्यक चीज होता है। ऐसे में उचित मेटरनिटी वियर्स आपको आराम का अनुभव प्रदान करते हैं, क्योंकि यह ढीले, हल्के और सांस लेने में सुविधा से युक्त होते हैं।

 इसके साथ ही आपके शरीर में आने वाले बदलावों के प्रति भी यह सहज होते हैं और इसके साथ ही स्टाइल तथा कम्फर्ट का भी सुन्दरतम संगम होते हैं। 

आपकी और आपके बच्चे की सेहतः मैटरनिटी वियर्स के साथ माँ और बच्चे दोनों की सेहत और आरम से गहराई से जुड़े होते हैं। आपकी गर्भावस्था के दौरान आपके सामान्य कपड़े भी टाइट हो जाते हैं, जिससे आपको चलने-फिरने, बैठने और सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़़ सकता है। ऐसे में विशेष रूप से डिजाइन किए गए मैटरनिटी वियर्स पेट और कमर के आस-पास से ढीले होते हैं, जो आपकी प्रत्येक गतिविधि को आरामदायक बनाते हैं।

                                                                               

इस अवस्था में तंग कपड़े आपके ब्लड सर्कुलेशन को बाधित करते हैं और यह बच्चे के विकास एवं माँ के पाचन पर नकारात्मक प्रभाव भी छोड़ सकते हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि गर्भाचस्था के दौरान आप अपने और होने वाले बच्चे के आराम से ही अपने कपड़ों का चयन करें।

स्ट्रेचेबल फैब्रिक्सः गर्भावस्था के दौरान स्ट्रेचेबल फैब्रिक से तैयार किए गए मैटरनिटी वियर्स को ही सबसे अधिक उपयुक्त विकल्प माना जाता है। यह फैब्रिक आपके शरीर के निरंतर बदलते आकार के अनुरूप सहजता के साथ फिट हो जाते हैं और न तो यह बहुत अधिक टाइट होते हैं और न ही बहुत अधिक ढीले होते हैं।

गर्भावस्था के दौरान मैटरनिटी वियर्स अपनाने से आपको एक स्मार्ट और ग्रेसफुल लुक प्राप्त होता है।

स्ट्रेचबल फैब्रिक से बनी कुर्तिया्, टॉप्स और ड्रेसेज काफी आराम प्रदान करने वाली होती हैं और साथ ही यह आपको एक मॉडर्न टच भी प्रदान करती हैं। फैशन एैसपर्ट्स के अनुसार, स्ट्रेचेबल फैब्रिक आपके मूवमेंट और ब्लड सर्कुलेशन में सहायक होते हैं, न्हिें आप आसानी से अपने ऑफिस, पार्टी और घर में आसानी से पहन सकती हैं।

घर में आरामः अगर आप एक ग्रहणी हैं और अपना अधिकाँश समय घर पर ही व्यतीत करती हैं तो आको अपने पहनने के लिए आरामदायक और सुविधाजनक आउटफिट वियर्स का चुनना बहुत जरूरी है।

कॉटन की कुर्तियां, ए-लाइन ड्रेसेज, प्लाजो और फ्रंट ओपन टॉप आपके लिए एक बेहतर विकल्प सिद्व हो सकते हैं। यह कपड़े न केवल हल्के और आरामदायक होते हैं, बल्कि पोस्ट प्रेग्नेंसी के दौरान भी आपके लिए काफी उपयोगी रहते हैं।

ऑफिस में कुछ ट्रेंडीः यदि आप एक कामकाजी महिला हैं तो मैटरनिटी वियर्स में आपके लिए आराम के साथ ही प्रोफेशनल लुक का एक संतुलन होना भी आवश्यक है।

ऐसे में आप लॉन्ग टयूनिकशर्ट, स्ट्रेचेबल पैंट्स, ब्लेजर, मिडी ड्रेस और कफ स्लीव टॉप जैसे आउटफिट्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। आप हल्के फैब्रिक और सॉफ्ट कलर्स का चयन करें? जो आपको दिनभर सहजता का अनुभव प्रदान करते हैं।

यह कपड़े आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ ही आपके ऑफिस में भी आपको एक आकर्षक और स्टाइलिश लुक भी प्रदान करते हैं, जिसके कारण आप अपने काम पर भी पूरा ध्यान दे पाती हैं।

                                                                   

विशेष अवसरों के लिएः अब शादियों का मौसम भी आ चुका है। इस दौरान आना-जाना तो लगा ही रहता है, इसके लिए आपका स्टाइलिश दिखना भी आवश्यक है। एंपायर वेस्ट ड्रेस, गाउन स्टाइल ड्रेसेज, काफ्तान और स्लिट गाउन आपके लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में उपलब्ध हैं। यह आउटफिट्स आपको आराम और खूबसूरती दोनों ही प्रान करते हैं, जिससे कि आप प्रत्येक विशेष मौके पर आत्मविश्वास से भरी हुई रहती हैं।

सबसे आवश्यक है उचित इनर वियर्सः गर्भावस्था के दौरान एक गर्भवती महिला के लिए सबसे अधिक जरूरी होता है सही इनर वियर्स का चुनाव करना, क्योंकि यह आपके शरीर के बदलते आकार को स्पोर्ट देते हैं। मैटरनिटी ब्रा नॉन-वायर्ड और लाइटली पैडेड होनी चाहिए, जिससे कि आपकी ब्रेस्ट पर कोई अतिरिक्त दबाव न पड़े। इसकी चौड़ी स्ट्रप आपको बेहतर सपोर्ट देती है। ब्रेस्ट फीडिंग ब्रा, पोसट प्रेग्नेंसी में काफी उपयोगी सिद्व होती है। अंडर बेली मैटरनिटी पैंटी और लोअर बैक सोर्ट के लिए बेली बैंड, विशेष रूप से ऑफिस गोइंग महिललाओं के लिए एक बेहतर विकल्प होता है। यह इन वियर्स आपके लिए पूरे दिन आराम और सुविधा को सुनिश्चित् करते हैं।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।