क्या किसी कारण के उदास हो जाते हैं आप?      Publish Date : 12/08/2025

           क्या किसी कारण के उदास हो जाते हैं आप?

                                                                                                                                          डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

कभी-कभी हमारा मन बिना किसी कारण के भी अपने आपको उदास महसूस करना लगता है। आखिर ऐसा क्यों होता है?

जब हम परेशान होते हैं या किसी विषय पर अत्यधिक सोचने लगते हैं, तो कई बार अपने आपको उदास महसूस करते हैं। इस हालत में ओवर थिंकिंग हो सकती है, जो चिता और तनाव का कारण भी बन सकती है। लेकिन कई बार उदासी बिना किसी कारण भी हो सकती है। ऐसा होने के विभिन्न कारण हो सकते हैं, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

बिना कारण के हर समय उदास रहना, अवसाद का कारण भी बन सकता है। अगर यह समस्या दो सप्ताह से अधिक समय तक बनी रहती है तो यह किसी गंभीर मानसिक स्थिति का रूप भी ग्रहण कर सकती है। रिप्रोडक्टिव हॉर्मोन्स में बदलाव आने के चलते भी दिनभर उदासी व्याप्त रह सकती है।

                                                            

ऐसा अधिकतर महिलाओं के साथ होता है। कई बार लोग कुछ ऐसी परिस्थितियों से गुजर रहे होते हैं, जिनका समाधान उनके पास भी नहीं होता है। ऐसे में न चाहते हुए भी उन चीजों के बारे में बहुत अधिक सोचने लगते हैं और परेशान होने लगते हैं। इसका कारण काम का तनाव, किसी करीबी का बीमार होना या रिश्ते से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है। मौसम में बदलाव आने पर भी शरीर पर असर पड़ता है, जिससे जीवनशैली में बदलाव आता है। यह भी बेवजह उदास रहने और मूड स्विंग होने का कारण बन सकता है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

                                                          

उदासी की समस्या से बाहर आने के लिए अपने करीबियों के साथ अपनी भावनाओं को शेयर करें। मनपसंद गाने अथवा संगीत सुनें या मनपसंद कार्यों में अपना ध्यान लगाएं। समस्या बढ़ने पर मनोवैज्ञानिक से अविलम्ब संपर्क करें।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।