चीनी खाना अचानक मत छोड़िए      Publish Date : 08/08/2025

                 चीनी खाना अचानक मत छोड़िए

                                                                                                                                         डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

सेहत के लिहाज से चीनी छोड़ना एक अच्छा फैसला है परन्तु अचानक चीनी का सेवन करना छोड़ने पर आपको नींद की समस्या बढ़ जाती है और ऊर्जा का स्तर भी कम हो जाता है। ऐसे में, इन स्थितियों से बचाव के लिए क्या करें बता रहे हैं जिला अस्पताल मेरठ के डॉ0 दिव्यांशु सेंगर-

1. चिड़चिड़ापन बढ़ना

चीनी छोड़ने से डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे फील-गुड हामौन के स्तर में कमी आ सकती है। इससे मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं बढ़ सकती है।

बचाव के लिए क्या करें: शारीरिक सक्रियता बढ़ाएं। ध्यान व प्राणायाम करें। नट्स, बीन, अंडे व डेयरी उत्पादों का सेवन करें। इससे कुदरती रूप से इन हार्माेन्स को चढ़ावा मिलता है।

2. आंतों से जुड़ी समस्याएं

शुरुआत में, आपको पेट में सूजन और गैस बनना आदि का अनुभव हो सकता है। ऐसा आंत के माइक्रोबायोटा में बदलाव आने से होता है।

बचाव के लिए क्या करेंः दही, खमीर युक्त चीजें या डॉक्टर की सलाह से प्रोबायोटिक सप्लीमेंट्स का सेवन करें।

3. सिरदर्दः चीनी को बन्द करने क कारणों से सिरदर्द भी हो सकता है। चीनी छोड़ने के तुरंत बाद डोपामाइन के स्तर में तेजी से कमी आने पर भी सिरदर्द हो सकता है।

बचाव के लिए क्या करें: सिरदर्द की समस्या से राहत पाने के लिए पर्याप्त तरल पदार्थों का सेवन करें और अच्छी नींद लें।

4. नींद कम आना

चीनी की कमी से नींद से जुड़े मेलाटोनिन हार्माेन उत्पादन कम हो सकता है। इस हार्माेन की कमी के कारण नींद में कमी आने लगती है।

बचाव के लिए क्या करें: सोने से पहले स्क्रीन से दूर रहें। हर दिन तय समय पर सोएं।

5. थकान का अनुभव

चीनी छोड़ने के बाद शरीर की त्वरित ऊर्जा में कमी आ सकती है। इससे अचानक तेज थकान का अनुभव होता है।

बचाव के लिए क्या करें: शरीर में ऊर्जा के उचित स्तर को बनाए रखने के लिए नियमित पौष्टिक आहार का सेवन करें। एक ऐसा संतुलित आहार लें, जिसमें प्रोटीन, फैट और फाइबर तीनों संतुलित मात्रा में उपलब्ध हों।

6. बढ़ती है मीठा खाने की इच्छाः हमारा शरीर चीनी छोड़ने के फैसले को आसानी से स्वीकार नहीं कर पाता है। इस कारण मीठा खाने की इच्छा और तीव्र हो सकती है।

बचाव के लिए क्या करें: अचानक से चीनी न छोड़ें और इसके स्थान पर फल और शहद जैसी प्राकृतिक मिठास वाली चीजों का सेवन करें।

ऐसे करें चीनी छोड़ने की शुरुआतः

                                                     

क्लीनिकल डायटीशियन सिका चिश्ती कहती है कि चीनी एक सरल कार्बोहाइड्रेट है, जो स्वाद में मीठी और पानी में घुलनशील होती है। अधिक चीनी खाने से अतिरिक्त चीनी शरीर में वसा के रूप में जमा होने लगती है, जिससे कई रोगों का खतरा बढ़ जाता है। चीनी को अपने आहार में से चीनी को कुछ इस तरह से कम करें-

दूध, चाय और काफी आदि में आप जितना मीठा लेते है, उसकी मात्रा आधी या एक तिहांई कर दीजिए। धीरे-धीरे ऊपर से चीनी मिलाना छोड़ दे। इसकी जगह कुछ मात्रा में गुड़, स्टीविया या देसी खांड ले सकते हैं।

कृत्रिम मिठास वाली चीजों की बजाय कुदरती मिठास वाली चीजे जैसे फल, खजूर व सूखे मेवे आदि का सेवन अधिक करें। कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा, जूस, वलेवई मिल्क, कैड़ी, जैम, सिरप केक, कुकीज आदि का सेवन न करें।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।