
ब्रश करने के तुरंत बाद चाय और कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए Publish Date : 07/08/2025
ब्रश करने के तुरंत बाद चाय और कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए
डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा
अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग सुबह ब्रश करने के तुरंत बाद चाय या कॉफी आदि पीने लगते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके दांतों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। ब्रश करने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना आपके दातों को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। यह आदत आपके दांतों की मजबूती और उनकी चमक को भी कम कर सकती है। सुबह उठते ही ब्रश करना हमारी दिनचर्या का हिस्सा होता है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि हम ब्रश करने के तुरंत बाद चाय पीने की इच्छा जताने लगते हैं।
दरअसल हमारे ब्रश करने के दौरान टूथपेस्ट में मौजूद क्लोराइड और अन्य तत्व हमारे दांतों की सतह को साफ और थोड़ा सेंसिटिव बना देते हैं। ऐसे में अगर हम तुरंत चाय पीने लगते हैं तो उसमें मौजूद कैफीन और एसिड हमारे एनामेल को नुकसान पहुंचा सकता हैं। इससे दांतों पर दाग पड़ सकते हैं, एनामेल कमजोर हो सकता है और लंबे समय में दांत की सड़न या दर्द की समस्या भी शुरू हो सकती है।
ब्रश करने के तुरंत बाद चाय या कॉफी के अलावा बहुत ठंडा या बहुत गर्म पानी, जूस जिसमें साइट्रिक एसिड हो और मीठे स्नैक्स नहीं लेने चाहिए, क्योंकि इन चीजों से हमारे दांतों की सतह बहुत जल्दी प्रभावित होती है। अगर आपको चाय पीना ही है तो ब्रश करने के काम से कम आधे घंटे बाद आपको चाय पीना चाहिए। इस दौरान मुंह को सादे पानी से धो लेना भी अच्छा विकल्प माना जाता है। रात में ब्रश करने के बाद कोई मीठी चीज खाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि मीठी चीज लेने से और उसके बाद सही तरीके से दांत साफ न कर पाने के कारण बैक्टीरिया ज्यादा पहनते हैं, जो आपके मुंह के लिए हानिकारक रहते हैं।
ब्रश करने के तुरंत बाद चाय या काफी पीने से एनिमल को नुकसान हो सकता है और स्वास्थ संबंधी समस्या भी हो सकती है, जिसे मुंह सुख रह सकता है, गम अर्थात मसूड़े संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए ब्रश करने के लगभग आधा घंटे बाद ही गरमा गरम चाय का मजा लेंगे तो आपको इसका लाभ मिलेगा।
लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।