क्या आपको भी सुबह उठते ही बार-बार आती हैं छींकें?      Publish Date : 02/08/2025

    क्या आपको भी सुबह उठते ही बार-बार आती हैं छींकें?

                                                                                                                                                डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

हममे से कई लोगों को सुबह उठते ही एक या दो नहीं बल्कि कई बार छींके आती है और इतनी अधिक छींके आना भी हमारी सेहत के लिए सही नहीं होता है।

कुछ लोगों को सुबह के समय बार-बार छींक आने लगती है। छींक आने के साथ उन्हें गले और नाक में खुजली होने के साथ ही उनकी नाक भी लाल हो जाती है। यह समस्या एलर्जी के कारण से होती है। दरअसल, सुबह उठते ही हवा के साथ धूल को कफ आदि से शरीर के अंदर प्रवेश करने का प्रयास करते है, जबकि नाक इन्हें अंदर आने से रोकती है लेकिन इसके बावजूद भी कई पदूषित कण हमारे शरीर में प्रवेश कर ही जाते है जिसके कारण हमें छींके आना शुरू हो जाती है। कई बार मौसम में नमी किसी पेंट या स्प्रे और प्रदूषण आदि के कारण भी यह समस्या हो सकती है।

                                                              

इसका एक प्रमुख कारण रात के समय नाक में रुखापन का होना भी हो सकता है। जब हम सोते है, तो उस समय हमारे शरीर का तापमान कुछ कम होता है और सुबह को उठने के साथ ही इसमें बदलाव हो जाता है। शरीर के तापमान में आने वाला यह उतार-चढ़ाव भी छींके आने का कारण हो सकता है, सुबह के समय धूल के सम्पर्क में आने से भी यह परेशानी होती है।

साइनसाइटिस (साइनस) के मरीजों को भी अधिकतर उठने के बाद छींके आने लगती है। इसके साथ ही धूल और गले में जमा बलगम आदि के कारण भी यह समस्या हो सकती है और इसके साथ ही सिर में होने वाली कई समस्याओं के कारण भी छींकें आने लगती है। इस समस्या के समाधान के लिए आपको तुरंत ही अपने चिकित्सक से सम्पर्क कर इस समस्या का समाधान प्राप्त कर लेना चाहिए अन्यथा यह समस्या गम्भीर रूप भी धारण कर सकती है।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।