डायबिटीज की आम दवा हृदय के लिए हो सकती है खतरनाक      Publish Date : 31/07/2025

डायबिटीज की आम दवा हृदय के लिए हो सकती है खतरनाक

                                                                                                                                                   डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि डायबिटीज 2 के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली एक दवा दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। अमेरिका समेत कई देशों ने टाइप टू डायबिटीज के लिए समान रूप से ग्लिपिजाइड नामक दवा उपयोग में लाई जाती है। इसका जुड़ाव हृदय संबंधी समस्याओं से हो सकता है।

मॉस जनरल ब्रिघम के शोधकर्ताओं ने करीब 50,000 रोगियों के डाटा पर गौर किया जो विभिन्न सल्फोनीलुरिया दवाओं का सेवन कर रहे थे। डाइपेप्टिीडाइल पेप्टीडेज-4 इनहिबिटर दवाओं के मुकाबले ग्लिपिजाइड दवा का उपयोग करने वाले मरीजों में हृदय रोग अस्पताल में भर्ती होने और मौत का खतरा ज्यादा पाया गया। अध्ययन के Results को JAAMA नेटवर्क ओपन जनरल में प्रकाशित किया गया है।

ब्रिघम एंड विमेंस हॉस्पिटल के शोधकर्ता अलेक्जेंडर टर्चिन ने कहा कि टाइप टू डायबिटीज के मरीजों में स्ट्रॉक और कार्डियक अरेस्ट जैसी दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा अधिक हो सकता है। उन्होंने बताया कि सल्फोनीलुरिया दवाएं सस्ती होने के कारण ज्यादा प्रचलित है। लेकिन उनके लंबे समय तक उपयोग का दिल पर क्या असर पड़ता है इसकी जानकारी कम है।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।