डायबिटीज के स्तर को कम करना है तो योग करें      Publish Date : 27/07/2025

      डायबिटीज के स्तर को कम करना है तो योग करें

भारत में बड़ी संख्या में लोग डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं और देश को विश्व की डायबिटीज की राजधानी कहा जा रहा है। हाल ही में किए गए एक नए शोध में सामने आया है कि इसके खतरे से निपटने में योग बहुत सहायक सिद्व हो सकता है। रिसर्च सोसायटी फॉर द स्टडी ऑफ़ डायबिटीज इन इंडिया द्वारा किए गए अध्ययन के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि योग के नियमित अभ्यास से टाइप-टू डायबिटीज के लिए अति संवेदनशील व्यक्तियों में इसके विकसित होने का जोखिम 40 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

                                                       

यह पहले ऐसे प्रयासों में से एक है जो योग के माध्यम से टाइप-टू डायबिटीज की रोकथाम का वैज्ञानिक रूप से दस्तावेजीकरण करने का प्रयास करता है। शोध का उद्देश्य टाइप-टू डायबिटीज की रोकथाम के सम्बन्ध में योग की भूमिका का पता लगाना था, ना कि केवल इसके प्रबंधन में इसमें कुछ योग आशनों का भी उल्लेख किया गया है, जो इस संदर्भ में उपयोगी पाए गए हैं। अध्ययनों में डायबिटीज से पीड़ित लोगों पर ध्यान केंद्रित किया गया था, जिसमें यह देखा गया था कि योग डायबिटीज के मरीजों की दवा पर निर्भरता को किस प्रकार कम कर सकता है। इस शोध के अच्छे परिणाम मिले और योग की डायबिटीज के नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई है।