अच्छी बॉडी का शॉर्टकट नहीं, मेहनत करें अच्छी डाइट भी जरूरी      Publish Date : 16/07/2025

अच्छी बॉडी का शॉर्टकट नहीं, मेहनत करें अच्छी डाइट भी जरूरी

                                                                                                                                                   डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

पड़ने वाले यूथ को आकर्षक दिखने का ज्यादा क्रेज हैं। चाहे वो फैशन, स्किनकेयर, गैजेट और बॉडी फिटनेस ही क्यों ना हो। बॉडी फिटनेस में सबसे ज्यादा आकर्षक मसल बनाने का ट्रेंड बढ़ा है। आज यूथ जिस प्रकार से चीजों को शॉर्टकट में लेता है, ठीक उसी प्रकार वो अपनी बॉडी को भी समझता है। यूथ चाहता है कि 3 से 4 महीने में ही उनकी बॉडी आकर्षक और मजबूत बन जाए। इसके लिए वो अलग-अलग दवा, प्रोटीन पाउडर, क्रेटीन और मल्टी विटामिन की गोलियां लेने लगता है। कई बार यह दवाइयां और सप्लीमेंट का बॉडी पर नेगेटिव असर भी पड़ता है, जिससे कई दिक्कतें शरीर में पैदा हो जाती है।

                                               

डॉक्टर्स और डाइट एक्सपर्ट का मानना है कि हमारे शरीर को वजन के अनुसार प्रोटीन की जरूरत पड़ती है। अगर किसी का वजन 50 किलोग्राम है, तो उसे सिर्फ 50 ग्राम प्रोटीन की जरूरत पड़ती है। अगर हम दवा या पाउडर के जरिए प्रोटीन लेते हैं तो वो कई बार ठीक से डाइजेस्ट नहीं हो पाता। साथ ही, बिना जरूरत अगर हम प्रोटीन सप्लीमेंट लेते हैं, तो वह किडनी और हार्ट डिजीज जैसी समस्याएं उत्पन्न करता है।

सप्लीमेंट्स लेना महंगा शौक

जिम ट्रेनर्स और यूथ का कहना है कि जिनके पास पैसे या नौकरी नहीं है वे ही सिर्फ सप्लीमेंट नहीं लेते। इसके अलावा जिम करने वाले ज्यादातर लोग अलग-अलग तरह के सप्लीमेंट्स लेते हैं। जिम ट्रेनर्स के मुताबिक अच्छे सप्लीमेंट कभी नुकसान नहीं करते और न ही उनका साइड इफेक्ट होता है। लेकिन, अगर कोई रेगुलर सप्लीमेंट लेता है और एक्सरसाइज नहीं करता है तो बॉडी में समस्याएं उत्पन्न हो जाती है।

दो घंटे जिम, एक्स्ट्रा सप्लीमेंट की जरूरत नहीं

डाइट एक्सपर्ट का कहना है कि एक या दो घंटे जिम करने वाले लोग अगर प्रोपर डाइट लेते है, तो प्रोटीन की कमी आसानी से पूरी की जा सकती है। लेकिन जो रोजाना 5 से 6 घंटे हैवी एक्सरसाइज करते हैं वे सलाह के बाद ही सप्लीमेंट ले।

हमारे यहां ज्यादातर यूथ एक्स्ट्रा सप्लीमेंट्स लेते हैं, सिर्फ वही नहीं लेते, जो आर्थिक रूप से कमजोर है। हम वहीं सप्लीमेंट रेफर करते हैं, जो हम खुद भी उपयोग कर रहे हो।

में पिछले चार सालों से जिम जा रहा हूं हूं और प्रोटीन और एक्स्ट्रा सप्लीमेंट भी लेता हूं। मुझे लगता है एक्स्ट्रा सप्लीमेंट तब नुकसान नहीं करता जब आप हैवी एक्सरसाइज करते हैं- इमरान, यूथ।

जिम जाने वाले यूथ ज्यादा से ज्यादा एक या दो घंटे जिम करते हैं और इतने में सप्लीमेंट लेने की कोई जरूरत नहीं पड़ती। अगर कोई लेता है, तो आज न कल उसका साइड इफेक्ट जरूर देखने को मिलेगा।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।