नवरात्री का उपवास      Publish Date : 30/03/2025

दिल एवं मधुमेह रोगी उपवास के दौरान रखें यह सावधानियां

                                                                                                                  डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

नवरात्री का उपवास और व्रत आज से शुरुआत हो रहे है। बच्चे बड़े और बुजुर्ग सभी अपनी श्रद्धा अनुसार इसको रखते हैं। डायबिटीज और हार्ट की समस्या से ग्रस्त बुजुर्ग व्यक्ति अगर नवरात्रि का उपवास रखना चाहते हैं तो उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके साथ ही अपने डॉक्टर से भी सलाह लेनी चाहिए। डॉ0 दिव्यांशु सेंगर ने बताया कि अगर आपको डायबिटीज है तो उपवास के दौरान अपने ग्लूकोस लेवल की निगरानी रखें। डायबिटीज और हार्ट की बीमारियों वाले बुजुर्गों को उपवास के दौरान पर्याप्त पानी पीना चाहिए। यह दिल की सेहत और शुगर के नियंत्रण में मदद करता है। यदि आप एक दो बार ही लिक्विड लेना चाहते हैं तो तरल पदार्थ में नारियल पानी ताजे फलों का रस या शरबत का सेवन कर सकते हैं।

                                                  

बुजुर्ग व्यक्तियों को उपवास के दौरान कम कैलोरी वाले पदार्थ का सेवन करना चाहिए जैसे साबूदाना, खिचड़ी, दही, ताजा फल, नट्स और उबले आलू आदि। इससे पाचन तंत्र पर दबाव नहीं पड़ता है। बुजुर्गों को शारीरिक गतिविधि के तौर पर हल्की वॉक ध्यान और प्राणायाम करते रहना चाहिए। अगर कमजोरी चक्कर आना सर दर्द अत्यधिक प्यास सांस लेने में कठिनाई महसूस हो तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।


लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।