नींबू के फूल झड़ने से हैं परेशान? अपनाए यह टिप्स होगा लाभ      Publish Date : 03/08/2026

नींबू के फूल झड़ने से हैं परेशान? अपनाए यह टिप्स होगा लाभ

                                                                                        प्रो0 आर. एस. सेंगर एवं डॉ0 रेशु चौधरी

यदि आप नींबू के फूल झड़ने से परेशान हैं तो आप इन प्रभावी टिप्स को अपनाकर नींबू की पैदावार बढ़ा सकते हैं। नींबू एवं इस वर्ग की सभी फसलों में फूल झड़ने की समस्या अक्सर किसानों के लिए चिंता का कारण बनती रहती है। हालांकि यदि हम विशेषज्ञों की माने तो उनके उनके अनुसार फूलों का झड़ना कई कारणों से हो सकता है, जिसमें पोषण की कमी, अधिक पानी, तापमान में उतार-चढ़ाव और निषेचन क्रिया की कमी आदि कुछ प्रमुख होते हैं।

नींबू वर्ग पौधों में यदि क्षमता से अधिक फूल आ जाते हैं तो वे प्राकृतिक रूप से झड़ने लगते हैं। वहीं, जब किसी कारण से फूलों में निषेचन की क्रिया पूरी नहीं हो पाती, तब भी फूल गिरने लग जाते हैं। इसके साथ ही फूल आने के समय पौधों को अधिक पानी देने से भी फूल झड़ने की संभावना बढ़ जाती है।

तापमान और नमी का विशेष ध्यान रखना भी है जरूरी

फूल आने के समय तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव भी नींबू की फसल में फूल झड़ने का प्रमुख कारण बनता है। इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि मिट्टी में नमी को हमेशा एक समान बनाए रखें और इस प्रकार उचित नमी प्रबंधन से फूल झड़ने की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

रोकथाम के उपाय और हॉर्मोन का उपयोग

                               

विशेषज्ञों के अनुसार नींबू के फूल झड़ने की समस्या को नियंत्रित करने के लिए 2-4 डी (2,4-D) हॉर्मोन का उपयोग करना काफी प्रभावी माना जाता है। इसके लिए 8 पीपीएम (250 लीटर पानी में 2 ग्राम) का घोल बनाकर छिड़काव करने से फूल और फल झड़ने की समस्या को कम किया जा सकता है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।