
शकरकन्द की वैज्ञानिक खेती Publish Date : 30/10/2024
शकरकन्द की वैज्ञानिक खेती
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं अन्य
गेंहू, चने की खेती छोड़ इस फसल की कर लो खेती, बना देगी समृद्व, आज के समय में लोग नौकरी को छोड़कर बिजनेस और खेती करने पर अधिक ध्यान दे रहे है। खेती एक ऐसा माध्यम है जिससे कि अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। आजकल के सभी नौजवान, युवा नई-नई तकनीकी का सहारा लेकर खेती करके ज्यादा उत्पादन करके ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने की ओर अधिक ध्यान दे रहें है। ऐसा करके किसान अच्छा खासा मुनाफा भी कमा रहें है। आज के समय में खेती भी किसानों के लिए कमाई का एक बढ़िया माध्यम बनती जा रही है।
हालांकि, किसानों को ऐसी फसल की हमेशा ही तलाश बनी रहती है जिससे कि किसान कम लागत और मेहनत में अधिक से अधिक मुनाफा कमा सके। आज हम जिस फसल की बात करने जा रहे है उस फसल का नाम शकरकंद है। शकरकंद की मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड बनी रहती है। अब हम आपको शकरकंद की खेती के बारे में हम आपको विस्तार से बताते है।
शकरकंद की खेती का उचित समय
शकरकंद की खेती गर्मियों के मौसम में की जाती है। शकरकंद को जनवरी के महीने से लेकर फरवरी महीने में इसको नर्सरी बेड में बो देना चाहिए। इसके बाद आपको अप्रैल से लेकर जुलाई के माह में खेत में बेलों को लगाने का सबसे सही समय होता है। शकरकंद एक 5 महीने की फसल है जो बुआई के लगभग 5 महीने में पूरी तरह तैयार हो जाती है।
शकरकंद की खेती करने का तरीका
शकरकंद की खेती करना बहुत ही ज्यादा आसान होता है। शकरकंद की खेती गर्मियों में की जाती है। शकरकंद की खेती करने के लिए आपको सबसे पहले खेत की जुताई करके खेत तैयार कर लेना चाहिए और इसको प्लाऊ करके समतल कर लेना चाहिए। जिसके बाद आपको इसकी बुआई करना चाहिए। जिसके लिए आपको लगभग 15 से लेकर 20 सेमी की दूरी पर और 5 से लेकर 7 सेमी की गहराई पर लगाना होता है।
शकरकंद की आपको समय-समय पर सिचाई करनी पड़ती है क्योंकि इस फसल को सिंचाई की ज्यादा जरुरत पड़ती है। लेकिन एक बात पर खास ध्यान दे कि आपको शकरकंद के खेत में पानी नहीं जमा होने देना है। इससे फसल ख़राब होने का खतरा रहता है। साथ ही इसको कई रासायनिक खाद भी देना जरूरी होता है। इस फसल पर समय-समय पर ध्यान देंना होता है। शकरकंद की फसल लगभग 5 महीने में तैयार हो जाती है जिसके बाद आपको इसकी कटाई कर लेनी होती है।
शकरकंद में लागत और कमाई
शकरकंद की खेती अगर आप एक एकड़ में करते है तब आपको लगभग 25 टन तक का उत्पादन प्राप्त हो सकता है। प्रति हेक्टेयर आपको शकरकंद की खेती में लगभग 25 से 30 हजार का खर्चा आ जाता है। शकरकंद को लगभग 40 से लेकर 50 रूपए किलों मार्केट में बेचा जाता है। जिससे की इस शकरकंद की फसल से आप लगभग 2 से लेकर 3 लाख तक की कमाई कर सकते है। इस फसल से आप तगड़ी कमाई कर सकते है।
लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।