
खून के थक्के (ब्लड क्लॉटिंग) बनने का होम्योपैथिक उपचार Publish Date : 09/07/2026
खून के थक्के (ब्लड क्लॉटिंग) बनने का होम्योपैथिक उपचार
डॉ0 राजीव सिंह एवं मुकेश शर्मा
क्या आपको अपनी नसों में कहीं कोई उभार महसूस हो रहा है या कहीं पर कुछ उठा हुआ सा लग रहा है? ऐसा तब भी दिखता है जब ब्लड क्लॉटिंग बन रही होती है आज की अपनी इस ब्लॉग पोस्ट हम विस्तार से जानते हैं कि ब्लड क्लॉटिंग क्या है और होम्योपैथी इसका उपचार कैसे किया जाता है।
जब आपका खून गाढ़ा हो जाता है और ब्लड वेसल्स के अंदर एक गांठ सी बन जाती है, तब इसे ब्लड क्लॉट कहा जाता है और मेडिकल भाषा में इसे थ्रोम्बोसिस कहते हैं। इस दौरान ब्लड सर्कुलेशन कुछ समय के लिए या पूरी तरह से रुक जाता है। यह स्थिति गंभीर हो सकती है, खासकर तब जब क्लॉट पैरों, फेफड़ों या दिमाग में बने। लंग्स, ब्रेन या हार्ट में पहुंचा ब्लड क्लॉट जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है, इसलिए इसके लक्षण दिखने पर तुरंत मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए। लोगों को किसी खास हिस्से में सूजन, दर्द, गर्माहट या भारीपन जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं, हालांकि कभी-कभी यह बिना किसी लक्षण के भी हो सकता है।
पारंपरिक चिकित्सा की बात करें तो उसमें इस समस्या का इलाज आमतौर पर तुरंत किया जाता है और इसका मुख्य मकसद क्लॉट को बढ़ने या आगे बढ़ने से रोकना होता है। इसके सम्बन्ध में मुकेश शर्मा बताते हैं कि “होम्योपैथी इस स्थिति को अधिक सपोर्टिव और प्रत्येक रोगी के हिसाब से अलग तरीके से देखती है। इसमें इस बात पर ध्यान दिया जाता है कि शरीर में खराब सर्कुलेशन या क्लॉट बनने की प्रवृत्ति क्यों पैदा हुई। आइए हम डॉक्टर के बताए इन तरीकों के बारे में जानते हैं, जो ब्लड क्लॉट को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं-
खून के थक्के (थ्रोम्बोसिस) बनने के लक्षणः

यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की MedlinePlus रिपोर्ट के अनुसार-
- खून के थक्के बनने के लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि थक्का कहां बना है।
- पेट में दर्द, जी मिचलाना और उल्टी आना।
- अचानक या धीरे-धीरे दर्द, सूजन, छूने पर दर्द और गर्माहट महसूस होना।
- सांस लेने में परेशानी, गहरी सांस लेने पर दर्द, तेज़ सांसें और दिल की धड़कन बढ़ना।
- बोलने में दिक्कत, देखने में समस्या, दौरे पड़ना, शरीर के एक तरफ कमजोरी और अचानक तेज़ सिरदर्द होना।
- सीने में दर्द, पसीना आना, सांस लेने में तकलीफ और बाएं हाथ में दर्द होना।
प्रत्येक रोगी के लिए अलग दवा
होम्योपैथी में उपयुक्त दवाई का चयन मरीज की जांच, उसके लक्षण, मेडिकल हिस्ट्री और शारीरिक बनावट तथा आयु आदि के आधार पर किया जाता है। इससे ऐसी दवा चुनने में मदद मिलती है जो मरीज की स्थिति से सबसे ज्यादा मेल खाती हो। बता दें कि होम्योपैथी में क्लॉटिंग की एक जैसी समस्या वाले दो मरीजों को भी अलग-अलग दवाएं दी जा सकती हैं। यह इलाज पूरी तरह से व्यक्तिग तरीके से किया जाता है, यानी कि किसी एक मरीज विशेष के आधार पर किया जाता है।
सर्कुलेशन को सपोर्ट करने वाली दवाएं
इस सम्बन्ध में मुकेश शर्मा बताते हैं कि “कुछ होम्योपैथिक दवाओं का उपयोग पारंपरिक रूप से सर्कुलेशन और उससे जुड़े लक्षणों को सपोर्ट करने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए कुछ दवाइयों पर अक्सर तब विचार किया जा सकता है जब दर्द, चोट जैसा एहसास या चोट लगने के कारण क्लॉट बनने का खतरा हो।
नसों में जमाव और खून के बहाव में रुकावट का उपचार
होम्योपैथी खून के धीमे बहाव और नसों में जमाव को ठीक करने पर भी ध्यान देती है। इस दौरान नसों में भरापन या दबाव महसूस हो सकता है। इसका उद्देश्य ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाना हो सकता है, हालांकि इसका उपयोग इमरजेंसी में नहीं किया जा सकता।
मेडिकल उपचार के बाद रिकवरी में मदद
ब्लड क्लॉटिंग की रिकवरी को लेकर श्री शर्मा बताते हैं कि क्लॉट के पारंपरिक इलाज के बाद, रिकवरी में मदद के लिए होम्योपैथी का उपयोग बेहतर ढंग से किया जा सकता है। यह प्रभावित हिस्से में लंबे समय से बने हुए दर्द, सूजन या कमजोरी को कम करने में भी मदद कर सकता है। मरीजों को सेफ लिमिट के अंदर एक्टिव रहने की एडवाइज भी दी जाती है। कुछ मरीज रिकवरी के दौरान होम्योपैथी को सपोर्टिव केयर के रूप में अपनाते हैं, हालांकि इसकी प्रभावशीलता को लेकर वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी देखभाल
हमारे एक्सपर्ट ने बताया कि मरीजों को लंबे समय तक इनएक्टिव रहने से बचने और शरीर में पानी की कमी न होने देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। हल्की-फुल्की हलचल और बैलेंस्ड लाइफस्टाइल को आवश्यक माना जाता है। खान-पान और स्ट्रेस मैनेजमेंट भी रक्त वाहिकाओं की सेहत में मदद करते हैं। ये आदतें भविष्य में क्लॉट बनने के जोखिम को कम करने में मदद करती हैं।
विशेषः अगर आपको अपनी नसों में गांठ बनती महसूस हो रही है तो उसे अनदेखा कदापि न करें। डॉक्टर से परामर्श लें और कोशिश करें कि समय-समय पर नॉर्मल हेल्थ चेकअप करवाते रहें। ब्लड क्लॉट एक मेडिकल इमरजेंसी भी हो सकती है। इसलिए होम्योपैथी को कभी भी आपातकालीन या मुख्य उपचार के विकल्प के रूप में नहीं अपनाया जाना चाहिए।

लेखक: मुकेश शर्मा होम्योपैथी के एक अच्छे जानकार हैं जो पिछले लगभग 25 वर्षों से इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हे। होम्योपैथी के उपचार के दौरान रोग के कारणों को दूर कर रोगी को ठीक किया जाता है। इसलिए होम्योपैथी में प्रत्येक रोगी की दवाए, दवा की पोटेंसी तथा उसकी डोज आदि का निर्धारण रोगी की शारीरिक और उसकी मानसिक अवस्था के अनुसार अलग-अलग होती है। अतः बिना किसी होम्योपैथी के एक्सपर्ट की सलाह के बिना किसी भी दवा सेवन कदापि न करें। अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी एवं उपचार के लिए फोन नं0 9897702775 पर सम्पर्क करें।
डिसक्लेमरः प्रस्तुत लेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के अपने विचार हैं।
