
बहुत कम प्यास लगनाः होम्योपैथिक उपचार Publish Date : 04/06/2026
बहुत कम प्यास लगनाः होम्योपैथिक उपचार
डॉ0 राजीव सिंह एवं मुकेश शर्मा
होम्योपैथी में प्यास की कमी (Thirstlessness) के लिए लक्षणों के आधार पर विभिन्न महत्वपूर्ण दवाएं उपलब्ध हैं। प्यास का न लगना अक्सर पाचन संबंधी समस्याओं या अन्य शारीरिक स्थितियों से जुड़ा हो सकता है।

प्यास की कमी के लिए प्रमुख होम्योपैथिक उपचारः
प्यास की कमी के लिए प्रमुख होम्योपैथिक उपचार निम्नलिखित हैं:-
पल्सेटिला (Pulsatilla): प्यास की कमी का उपचान करने के लिए होम्योपैथी की यह दवा सबसे प्रमुख दवा मानी जाती है। इस दवा के रोगी को उसका मुंह सूखा महसूस होता है, लेनि फिर भी उसे बिल्कुल प्यास नहीं लगती।
एपिस मेलिफिका (Apis Mellifica): जब किसी रोगी के शरीर में सूजन या पानी भरने (जैसे जलोदर) की स्थिति हो और रोगी को प्यास बिल्कुल न लगे, तब इस दवाई का उपयोग किया जाता है।
जेलसीमियम (Gelsemium): यदि किसी रोगी को कमजोरी, सुस्ती और सिरदर्द के साथ प्यास न लगे, तो होम्योपैथी की यह दवा काफी प्रभावी होती है।
एंटीमोनियम क्रूडम (Antimonium Crudum): होम्योपैथी की यह दवा ऐसे रोगियों के लिए उपयोगी रहती है जिनकी जीभ पर सफेद परत होती है और पाचन क्रिया के खराब होने के बावजूद भी रोगी को प्यास नहीं लगती है।
मेनेनथिस (Menyanthes): होम्योपैथी में किसी रोगी को दवा तब दी जाती है जब रोगी को उसके सिर में दबाव और ठंडक की अनुभूति होती हो, साथ ही रोगी की प्यास की पूरी तरह से गायब होती है।
महत्वपूर्ण जानकारीः
शक्ति (Potency): होम्योपैथी की दवाऐ की विभिन्न शक्तियाँ उपलब्ध होती हैं।
परामर्शः होम्योपैथी चिकित्सा पद्वति के अन्तर्गत रोगी के लक्षणों के आधा पर दवा का चयन रोगी के समग्र शारीरिक और मानसिक लक्षणों पर निर्भर करता है, इसलिए होम्योपैथी से सटीक उपचार प्राप्त करने के लिए किसी योग्य होम्योपैथिक चिकित्सक से सलाह लेना आवश्यक है।

लेखक: मुकेश शर्मा होम्योपैथी के एक अच्छे जानकार हैं जो पिछले लगभग 25 वर्षों से इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हे। होम्योपैथी के उपचार के दौरान रोग के कारणों को दूर कर रोगी को ठीक किया जाता है। इसलिए होम्योपैथी में प्रत्येक रोगी की दवाए, दवा की पोटेंसी तथा उसकी डोज आदि का निर्धारण रोगी की शारीरिक और उसकी मानसिक अवस्था के अनुसार अलग-अलग होती है। अतः बिना किसी होम्योपैथी के एक्सपर्ट की सलाह के बिना किसी भी दवा सेवन कदापि न करें। अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी एवं उपचार के लिए फोन नं0 9897702775 पर सम्पर्क करें।
डिसक्लेमरः प्रस्तुत लेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के अपने विचार हैं।
