रेलवे में 4000+ पदों के लिए आवेदन आमंत्रित      Publish Date : 29/08/2026

रेलवे में 4000+ पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के द्वारा बंपर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के तहत देशभर के विभिन्न जोन और उत्पादन इकाइयों में कुल 4029 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीद्वारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एवं मेटलर्जिकल के पद पर भर्ती की जानी है। पात्र अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

इन शहरों में होगी भर्तियां प्रयागराज, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, रांची, भोपाल और अजमेर आदि।

योग्यताः जूनियर इंजीनियर के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा हो।

  • डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित शाखा में बीई/बीटक की डिग्री अथवा तीन वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए।
  • केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट के पद के लिए भौतिक एवं रसायन विज्ञान से बीएससी की डिग्री प्राप्त हो।

वेतनमानः पे मैट्रिक्स लेवल-6 के अनुसार 35,400 रूपये।

आयु सीमाः न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।

एससीएसटी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रियाः कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी), दस्तावेज़ों का सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर चयन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (Indianrailways.gov.in) पर क्लिक करें। नए पेज पर रेलवे के जिस जोन के लिए अभ्यर्थी अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं, उस शहर के नाम पर क्लिक करें।
  • अब उस जोन के आरआरबी की वेबसाइट खुल जाएगी। इस वेबसाइट के होमपेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफ़िकेशन सामने आ जाएंगी। इनसे विज्ञापन संख्या सीईएन नंबर 04/2026 के सेक्शन में संबंधित अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। डाउनलोड करने बाद इसे अच्छी तरह से पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच कर कर आगे की प्रक्रिया को पूरी करें।