
डीडीआरओ में अप्रेंटिस के 50 पदों के लिए करें आवेदन Publish Date : 27/08/2026
डीडीआरओ में अप्रेंटिस के 50 पदों के लिए करें आवेदन
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (आरडीओ) के तहत उच्च ऊर्जा पदार्थ अनुसंधान प्रयोगशाला पुणे में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 50 पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। पात्र अभ्यर्थी डीडीएओ की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर 28 अगस्त 2026 तक डाक के माध्यम से संस्थान के पते पर भेज सकते हैं।
पदों का विवरणः
- केमिकल इंजीनियरिंग/केमिकल टेक्नोलॉजी, पद: 10
- मेकेनिकल इंजीनियरिंग, पद: 08
- एयरोस्पेस/एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग, पद: 02
- कंप्यूटर एंड फॉर्मेशन इंजीनियरिंग, पद: 05
- सिविल इंजीनियरिंग, पद: 02
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पद: 02
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकॉम इंजीनियरिंग, पद: 03
योग्यता: संबंधित विषय में बीई/बीटेक की डिग्री हो।
- केमिस्ट्री, पद: 09, बैचलर ऑफ आर्ट्स, पद: 03, बैचलर ऑफ कॉमर्स, पद: 03, लाइब्रेरी साइंस, पद: 02, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, पद: 01
योग्यता: संबंधित विषय में डिग्री हो।
आयु सीमा: कम से कम 18 वर्ष हो।
आवेदन शुल्कः कोई शुल्क देय नहीं।
चयन प्रक्रियाः परीक्षा एवं साक्षात्कार।
वेबसाइट: https://drdo.gov.in
इस पते पर भेजें आवेदन पत्रः निदेशक एचईएमआरएल, रक्षा मंत्रालय, डीआरडीओ, सुतारवाड़ी, पाषाण, पुणे-411021।
