हरियाणा पुलिस में ऑफिसर बनने का शानदार अवसर      Publish Date : 26/08/2026

हरियाणा पुलिस में ऑफिसर बनने का शानदार अवसर

हरियाणा पुलिस की दूरसंचार विंग ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) के 400 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए सशस्त्र बल/केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के पूर्व सैनिकों के समेत हरियाणा सशत्र पुलिस बटालियनों के भूतपूर्व कांस्टेबल आवेदन कर सकते हैं।

दूरसंचार उपकरणों के संचालन का अनुभव बनाए रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देंगे। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट पर जाकर अपनी योग्यता की जांच करें और 26 और 27 अगस्त 2026 तक वॉकइन में शामिल हों।

योग्यताः 12वीं पास होना चाहिए। सशस्त्र/सीएफ़एफ़ में पाँच वर्ष की सेवा आवश्यक है।

आयु सीमाः अधिकतम 50 वर्ष हो।

वेतन: 20,000 रुपये प्रतिमाह।

जिलेवार वॉक-इन का समयः

26 अगस्त 2026: गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात (नूंह), पलवल, रेवाड़ी और नारनौल।

27 अगस्त 2026: हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जींद और डबवाली।

चयन प्रक्रियाः उम्मीद्वरों का चयन वॉक-इन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइटः

https://haryanapolice.gov.in

साक्षात्कार के लिए इस पते पर पहुँचें:

पुलिस लाइन टेलीकम्यूनिकेशन, सेक्टर-25 के सामने, मोगिनंद गांव के पास, पंचकुला, हरियाणा।

समयः प्रातः 9:00 बजे से।

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें

ई-मेल आईडीः police@hry.nic.in

हेल्पलाइन नंबर: 0172- 2587529।