
बैंकों में 11403 पदों पर बंपर अवसर Publish Date : 17/08/2026
बैंकों में 11403 पदों पर बंपर अवसर
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने देश के सर्वाजनिक क्षेत्र के बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट के 11,403 पदों पर बंपर भर्तियां करने के लिए योग्य उम्मीद्वारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इनमें 415 पद दिल्ली, 1731 पद उत्तर प्रदेश, 415 पद उत्तराखंड, 491 पद बिहार और 182 पद झारखंड के पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।
आईबीपीएस इसके लिए ‘CSA-XVI’ परीक्षा का आयोजन करेगा। इसके लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।
कस्टमर एसोसिएट, कुल पद: 11,403 (अनारक्षित पद - 4758)।
आवेदन शुल्कः
- 850 रूपये। एससी/एसटी वर्ग एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 175 रूपये का शुल्क देय होगा।
- शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से करना होगा।
योग्यताः
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता।
- स्थानीय भाषा में प्रवीणता के साथ कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी होना अनिवार्य है।
वेतनमानः 24,050 से 64,480 रूपये।
आयु सीमाः
- न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
- अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 02 अगस्त, 1998 से पूर्व और 01 अगस्त, 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए। आयु की गणना में यह दोनों ही तिथियां शामिल होंगी।
चयन प्रक्रियाः
- ऑनलाइन प्रारम्भिक परीक्षा, मुक्ष्य परीक्षा और स्थानी भाषा प्रवीणता की परीक्षा के आधार पर योग्य एवं सफल अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
- जो अभ्यर्थी दसवीं/बारहवीं में स्थानीय भाषा अध्ययन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे, उनके लिए स्थानीय भाषा की परीक्षा देना अनिवार्य नहीं है।
आवेदन करने की प्रक्रियाः
- इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन की अधिकारिक वेबसाइट (https://www.ibps.in) पर जाकर होमपेज पर बाई ओर दिए गए लिंक CSA (Customer Service Associates)’ पर क्लिक करें।
- एक नया वे पेज खुल जाएगा। इसके बाद पेज पर उपलब्ध Clerical cadre XVI पर क्लिक करें।
- नए पेज पर for Common Recruitment Process for CRP-CSA-XVI पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर इसका विज्ञापन खुल जाएगा। विज्ञापन को पढ़कर अपनी योग्यता की जांच करें।
- इसके बाद पिछले पेज पर वापस आएं और Online पर क्लिक कर अपने आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करें।
