
आईआईटी कानपुर में जूनियर टेक्निशियन के 28 पद Publish Date : 06/07/2026
आईआईटी कानपुर में जूनियर टेक्निशियन के 28 पद
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर के द्वारा गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत जूनियर टेक्निीशियन के 28 पद भरे जाने हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी संस्थान की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 07 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।
योग्यताः अभ्यर्थी सम्बन्धित विषय में स्नातक (बीई/बीटेक/बीए/बीएससी) का डिग्रीधारक होना चाहिए। पद के अनुसार तीन वर्षीय डिप्लोमा होल्डर छात्र भी आवेदन के पात्र हैं।
वेतनमानः 21,700 से 69,100 रूपये।
आयु सीमाः अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है और आयु की गणना 03 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
आवेदन शुल्कः 1000 रूपये।
- एससी/एसटी/महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों लिए 500 रूपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
- शुल्क का भुगतान ऑनलाईन माध्यम से करना होगा।
चयन प्रक्रियाः लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
आवेदन करने की प्रक्रियाः

- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर की वेबसाइट (https://www.iitk.ac.in) पर जाकर होमपेज पर उपलब्ध People के सेक्शन पर ‘Staff Recruitment’ पर क्लिक करें।
- अब खुलने वाले पेज पर Vacancies in Adminstrative and Technical Cadre पर क्लिक करें। अब Advt. No.1/2026 पर क्लिक करें। इसके बाद खुलने वाले नए पेज पर सम्बन्धित नोटिफिकेशन खुल जाएगा। नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें।
- आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और Apply के ऑप्शन पर क्लिक कर आगे की प्रक्रिया को पूर्ण कर लें।
