पैरामेडिकल स्टाफ के 18 पदों पर हैं अवसर      Publish Date : 04/07/2026

  पैरामेडिकल स्टाफ के 18 पदों पर हैं अवसर

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने पैरामेडिकल स्टाफ में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (फार्मासिस्ट) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीद्वार इन पदों के लिए ऑन लाईन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

योग्यताः किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की हो, और साथ ही सम्बन्धित विषय में डिप्लोमा भी होना आवश्यक है। साथ ही सम्बन्धित संस्थान में पंजीकृत होना भी अनिवार्य है।

                                  

वेतनमानः 29,200 से 92,300 रूपये।

आयु सीमाः अभ्यर्थी की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रियाः लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन, बेसिक वोकेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के आधार पर चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्कः 100 रूपये। एससी/एसटी वर्ग, महिला एवं भूतपूर्व सैनिक के लिए आवेदन शुल्क देय नहीं होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन की लिंकः https://cisf.gov.in