बिहार के बांका में सहायक के 20 पद रिक्त      Publish Date : 03/07/2026

बिहार के बांका में सहायक के 20 पद रिक्त

जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू), बांका के द्वारा सहायक के 20 पदों के लिए योग्य उम्मीद्वारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। उक्त पदों पर केवल बिहार राज्य के मूल निवासी ही अपना आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए योग्य इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की अधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्र को डाउनलोड किए गए आवेदन-पत्र को भरकर संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों की स्व-प्रमाधित छायाप्रति के साथ संस्था नके द्वारा निर्धारित पते पर दिनांक 07 जुलाई, 2026 तक डाक से भेजना होगा। 07 जुलाई के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन-पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

निर्धारित योग्यताएं:

                                 

  • सामाजिक कार्य (एमएसडब्ल्यू), समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, बाल विकास अथवा विधि में स्नतकोत्तर डिग्री होल्डर्स अथवा
  • किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री के साथ बाल अधिकार अथवा परामर्श के क्षेत्र में डिप्लोमाधारी और इसके साथ ही सम्बन्धित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव होना भी आवश्यक है।

पारिश्रमिकः 9,000 रूपये।

आयु-सीमाः भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 01 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रियाः संस्थान के द्वारा तय मानकों के आधार पर भर्ती की जाएगी।

आवेदन शुल्कः कोई देय नहीं है। 

अधिकारिक वेबसाइटः https://banka.nic.in

आवेदन प्रेषित करने का पताः

सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई द्वितीय तल संग्रहाणलय परिसर, बांका, पिन कोड- 813102।