
एम्स में स्टेनोग्राफर के 225 पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित Publish Date : 28/06/2026
एम्स में स्टेनोग्राफर के 225 पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने स्टेनोग्राफर के 225 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां देशभर के एम्स एवं अन्य केंद्रीय सरकारी संस्थानों/निकायों में की जाएंगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी एम्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 03 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
स्टेनोग्राफर, पद: 223

योग्यता: 12वीं पास हो। 80 शब्द प्रति मिनट की गति से 10 मिनट तक सुनकर लिखना होगा, जिसे बाद में कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 50 मिनट या हिंदी में 65 मिनट के भीतर टाइप भी करना होगा। स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) पद: 02
योग्यता: 12वीं पास हो। 80 शब्द प्रति मिनट की गति से 10 मिनट तक सुनकर लिखना होगा, जिसे बाद में कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 50 मिनट के भीतर टाइप भी करना होगा।
वेतन: वेतन, तय मानकों के अनुसार देय।
आयु सीमा: अधिकतम 35 वर्ष हो ।
चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर आधारित परीक्षा, स्किल टेस्ट, साक्षात्कार।
शुल्क: 3,000 रुपये, एससी/एसटी वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस के लिए 2,400 रुपये और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। शुल्क भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया:
■ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की वेबसाइट (aiimsexams.ac.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर 'Recruitment' पर क्लिक करें।
■ खुलने वाले पेज पर Common Recruitment Examination पर क्लिक करें।
अब नोटिफिकेशन की पीडीएफ डानलोड हो जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें और आगे की आवेदन प्रक्रिया निर्देशानुसार पूरी कर लें।
