
नौसेना में बीटेक एंट्री स्कीम के तहत होंगी 60 नियुक्तियां Publish Date : 26/06/2026
नौसेना में बीटेक एंट्री स्कीम के तहत होंगी 60 नियुक्तियां
भारतीय नौसेना के द्वारा 10+2 (बीटेक) कैडेट एंट्री स्कीम के तहत चार वर्षीय डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के तहत नौसेना में 60 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं। जेईई (मेन) 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार, इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 जून 2026 कर दी गई है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून 2026 निर्धारित थी।

योग्यता: उम्मीदवार, मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं पास हो। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) में कुल 70 फीसदी अंक प्राप्त किए हो।
- दसवीं या 12वीं में अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हो।
- जेईई (मेन) 2026 परीक्षा में वैध स्कोर प्राप्त हो।
वेतनमान: परमानेंट कमीशन मिलने के बाद 56,100 से 1,77,500 रुपये।
आयु सीमा:
- आवेदक का जन्म 02 जुलाई 2007 और 01 जनवरी 2010 के बीच में होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया:
- जेईई (मेन) 2026 परीक्षा के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को एसएसबी (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट : www.joinindiannavy.gov.in
