बिहार में एएसआई के 22 पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरें      Publish Date : 16/06/2026

बिहार में एएसआई के 22 पदों के लिए            ऑनलाइन फॉर्म भरें

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएएससी) के द्वारा अस्टिेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) टेकनीशियन के 22 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्तियाँ बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) के लिए की जानी हैं। इस भर्ती के अन्तर्गत आरक्षण का लाभ बिहार राज्य के मूल निवासियों को ही मिल सकेगा। इसके लिए ऑनलाईन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 21 जून, 2026 निर्धारित की गई है।

न्यूनतम योग्यताः

  • इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन/सूचना प्रौद्वोगिकी/इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ डिप्लोमा होल्डर होना चाहिए।

आयु सीमाः

  • इस भर्ती के लिए न्यूनतम 21 और अधिकतम 37 वर्ष तक की आयु निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रियाः

  • प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार योग्य उम्मीद्वारों का चयन किया जाएगा।

न्यूनतम शारीरिक मापदण्ड़ः

                                             

कद (पुरूष): 165 सेंटीमीटर, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए 160 सेंटीमीटर निर्धारित किय गया है।

कद (महिला)% 155 सेंटीमीटर।

सीना (केवल पुरूष उम्मीद्वारों के लिए): 81 सेंटीमीटर, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीद्वारों के लिए यह सीमा 79 सेंटीमीटर रखी गई है इसके साथ ही पांच सेंटीमीटर का फुलाव भी अनिवार्य है।

वजन (केवल महिला उम्मीद्वारों के लिए): 48 किलोग्राम।

आवेदन शुल्कः 100 रूपये, जिसका भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से ऑनलाईन ही करना होगा।

आवेदन के लिए लिंकः bpssc.bihar.gov.in