
रेलवे में अप्रेंटिस के 25 पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित Publish Date : 17/03/2026
रेलवे में अप्रेंटिस के 25 पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित
पश्चिमी रेलवे ने 25 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इस प्रोग्राम में चयनित अभ्यर्थी को एक वर्ष का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 10वीं के साथ आईटीआई पास उम्मीद्वार रेलवे की भर्ती सेल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 23 माच, 2026 निर्धारित की गई है।
न्यूनतम योग्यताः
अभ्यर्थी का 10वीं/12वीं कक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है, इसके अभ्यर्थी के पास आईटीआई का सर्टिफिकेट होना भी आवश्यक है।
स्टाईपेंडः तय मानकों के अनुसार ही देय होगा।
आयु सीमाः आवेदन करने वाले उम्मीद्वार की आयु 24 वर्ष से कम होनी चाहिए।
10वीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर ही चयन किया जाना हैं।
आवेदन शुल्कः
समान्य अभ्यर्थियों के लिए 100 रू0 जबकि एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांग अभ्यर्थी और महिला आवेदनकर्ता के लिए शुल्क देय नहीं है।
आवेदन करने की प्रक्रियाः
पश्चिमी रेलवे की वेबसाईटः www.rrc-wr.com पर जाएं और होमपेज पर for Engaement of Apprentices for the year, 205-26 पर क्लिक करें। इसके बाद नीचे here to view/download Notification पर क्लिक करें।
नए पेज पर नोटिफिकेशन डाउनलोड हो जाएगी। नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता की जांच करने के बाद आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करें।
