एआई को समावेशी बनाता भारत      Publish Date : 27/11/2026

         एआई को समावेशी बनाता भारत

                                                                                           प्रो0 आर. एस. सेंगर एवं इं0 कार्तिकेय सिंह

  • एआई सहित ने एक ऐसा नैरेटिव प्रस्तुत किया जो नवाचार के संयोजन के साथ जोड़ता है अब चुनौती यह है कि नवाचार के साथ जवाबदेही सुनिश्चित की जाए

नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट समिट मात्र एक शिखर सम्मेलन न होकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई पर वैश्विक विमर्श को दिशा देने वाला अहम पड़ाव बना। यह सम्मेलन एआई के मोर्चे पर आ रहे भौगोलिक, राजनीतिक एवं मनोवैज्ञानिक परिवर्तनों को प्रदर्शित करने के मंच के रूप में भी उभरा। हाल के दौर में एआईमेल के केंद्र में सुरक्षा, अस्तित्व संबंधी जोखिम और नियमन की चिंता जैसे मुद्दे ही छाए रहे।

ब्रिटेन में आयोजित ऐसे पहले प्रमुख सम्मेलन की जड़ें जहां एआई सुरक्षा समिट का नाम दिया गया था तो दिल्ली में इसके नामांकन में प्रभाव शब्द का समावेश हुआ था। यह भी भारत की बड़ी उपलब्धि रही, क्योंकि प्रभाव से अर्थ बहुत व्यापक है। यानी यह तकनीक कैसे अपनी उपयोगिता से प्रभावित कर सकती है और इस तक सबकी समावेशी पहुंच कैसे सुनिश्चित हो।

कई दिग्गज संस्थाओं के सर्वेक्षणों में यह सामने आया है कि भारत और चीन जैसे देशों में एआई के प्रति 88 प्रतिशत तक की सकारात्मक भावना है। इसके उलट पश्चिमी यूरोप और अमेरिका के कुछ हिस्सों में इसे लेकर सतर्कता और संदेह का भाव दिखता है। विकसित अर्थव्यवस्थाओं में एआई ने कुछ स्थापित पारंपरिक पेशों के लिए खतरे की घंटी बजाई है। तो इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यथार्थ ही कहा है कि कुछ कक्ष एआई में डर देखते हैं कि कुछ भारत इसमें भविष्य देखता है कि एआई से जुड़ी भारत की उम्मीदें उसके अनुभवों से ही उपजी हैं। जैसे आधार और यूपीआई जैसे डिजिटल पब्लिक इनफ्रास्ट्रक्चर ने भुगतान, पहचान सत्यापन और कल्याणकारी योजनाओं के वितरण में तमाम बाधाओं को दूर करते हुए दैनिक जीवन को बहुत सुगम बनाया है। यह इसका जीवंत प्रमाण है कि कोई तकनीक कैसे लागत को घटाकर क्षमता को बढ़ा सकती है। स्वाभाविक है कि भारत अपनी इस सफलता को अगले स्तर पर ले जाना चाहता है।

                             

इसी क्रम में उसने एआई समिट में स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और शासन में समाधान को बढ़ाने के लिए डिजिटल पब्लिक इनफ्रास्ट्रक्चर के प्रसाद के साथ गुणनखंडी का खाका पेश किया।

पिछले एआई सम्मेलनों में विमर्श का केंद्र सिंह सुरक्षा संबंधी प्राथमिकताएं रहीं, जबकि नई दिल्ली घोषणापत्र मजबूत डिजिटल इनफ्रास्ट्रक्चर, सस्ती कनेक्टिविटी और कार्यबल प्रशिक्षण पर जोर देता है। इसमें यह स्वीकार्यता प्रदान की गई है कि सार्थक एआई भागीदारी के लिए कंप्यूटिंग शक्ति, इंटरनेट पहुंच और कुशल लोगों की आवश्यकता होती है। यह उचित स्थानों पर और ओपन-सोर्स एआई का समर्थन भी करता है। इसके पीछे यही सोच रहा कि कई देश अपने तंत्र को शून्य से खड़ा करने की स्थिति में नहीं तो उनके लिए कुछ गुंजाइश तो मिलनी ही चाहिए। निःसंदेह एआई से जुड़े अपने जोखिम भी हैं, पर भारत ने अपने दृष्टिकोण में उसकी व्यावहारिक पहुंच पर ध्यान केंद्रित किया है।

सहभागिता एवं स्वीकार्यता की दृष्टि से भी सम्मेलन सफल रहा। विश्लेषणात्मक राजनीतिक माहौल में थें नई दिल्ली घोषणापत्र पर 80 से अधिक देशों एवं वैश्विक संगठनों के हस्ताक्षर इसकी सफलता को रेखांकित करते हैं। यहां सही है कि जिन घोषणाओं पर सहमति बनी, वे बायोकारी नहीं हैं, किंतु याद रहे कि किसी भी व्यवस्था के अंकुर लेने में उस पर सहमति बनना आवश्यक होता है। उसके बाद ही कानूनी ढांचा आकार लेता है। आर्थिक पहलुओं पर भी प्रगति देखने को मिली है। इसमें 400 अरब डालर से अधिक का निवेश प्रतिबद्धताएं व्यक्त की गई हैं। इनमें 250 अरब डालर का निवेश बुनियादी ढांचा संबंधी आवश्यकताओं तो 150 अरब डालर गहन तकनीकी पूंजी से जुड़ा होगा। एआई कंप्यूटिंग क्षमता, डाटा केंद्रों, सेमीकंडक्टरों और पावर सिस्टम की आवश्यकता किसी से छिपी नहीं है। इस क्रम में भारत ने इस वर्ष के अंत तक एक लाख जीपीयू (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) की दिशा में कदम बढ़ाकर विकसित इंडिया एआई मिशन के तहत योजनाओं की घोषणा करके अपनी गंभीरता का संकेत दिया। कंप्यूटिंग के दम पर ही एआई का अपना इकोसिस्टम विकसित हो सकता है। अन्यथा सभी बातें सैद्धांतिक बनकर रह जाती हैं।

                                    

एक और महत्वपूर्ण योगदान मानना (एमएनएयू) का उल्लेख रहा है। इसका अर्थ है नैतिक प्रणाली, उत्तरदायी शासन, राष्ट्रीय संप्रभुता, सुलभ एआई और वैध प्रणाली। वह मानव-केंद्रित दृष्टिकोण आशीर्वाद और उत्तरदायी दृष्टिकोण के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रयास करता है। यह इस पर बल देता है कि एआई प्रणालियां चिकित्सात्मक, लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप एवं व्याख्या की दृष्टि से सरल होनी चाहिए। सम्मेलन ने कुछ स्वैच्छिक रूपरेखाएं निर्धारित की गई हैं। जैसे एक चार्टर, लोकतांत्रिक प्रसार के लिए, एक चार्टर, सफल प्रयोगों को अपनाने के लिए विश्वसनीय और-तरीके एवं मानकों। ऐसी पहल उन संस्थागत ढांचे की नींव रखती है जो समय के साथ और परिपक्व हो सकता है। ध्यान रखना होगा कि, जो देश इसके मानदंडों का आकार देंगे, वही इस दिशा में केंद्रित रहते हैं तो असमानता या देशों में केंद्रित रहते हैं तो असमानता या देशों में केंद्रित रहते हैं तो असमानता बढ़ सकती है। यदि यह सुलभ बुनियादी ढांचा बनाती है, तो अवसरों का विस्तार हो सकता है।

शिखर सम्मेलन की सफलता तीन क्षेत्रों में निहित है। पहला, इसने एआई के मोर्चे पर अब तक का सबसे व्यापक गठबंधन तैयार किया। दूसरा, इसने नीतिगत महत्वाकांक्षा को ठोस निवेश प्रतिबद्धताओं के साथ समन्वित किया। तीसरा, इसने ऐसा नैरेटिव प्रस्तुत किया जो एक दूसरे के विरोध में खड़ा करने के बजाय नवाचार के साथ समावेश के साथ जोड़ता है। इस संदर्भ में अब भविष्य की चुनौती यही है कि नवाचार की तेजी को बनाए रखते हुए शपथ जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। यदि भारत इस संतुलन को कायम रख पाता है तो इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 को उस क्षण के रूप में याद किया जा रहा है जब वैश्विक एआई शासन-संचालन का केंद्रित व्यापक भागीदारी की ओर स्थानांतरित होना प्रारंभ हुआ।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ।