
सामान्य अमोनिया कैसे बनता है? Publish Date : 25/11/2026
सामान्य अमोनिया कैसे बनता है?
प्रो0 आर. एस. सेंगर एवं अन्य
सामान्य अमोनिया किस प्रकार से बनता है-
हैबर-बॉश विधि से:
N_2 + 3H_2 ightarrow 2NH_3
इसमें बहुत ज्यादा तापमान (400-500°C) और बहुत ज्यादा दबाव (150-250 bar) और लोहे का उत्प्रेरक (Catalyst) लगाया जाता है।
असली फर्क हाइड्रोजन के स्रोत का है:
- ग्रे अमोनिया: हाइड्रोजन कोयले/गैस से = 1 टन अमोनिया बनाने में लगभग 2 टन CO2 धुआं।
- ब्लू अमोनिया: वही ग्रे वाला, बस CO2 को पकड़कर जमीन में दबा दिया जाता है।
- ग्रीन अमोनिया: हाइड्रोजन पानी + सौर ऊर्जा से = शून्य CO2।
3. ग्रीन अमोनिया कैसे बनती है?
इसके 3 चरण हैं:

चरण 1: ग्रीन हाइड्रोजन बनाना
सौर/पवन बिजली से पानी को तोड़ा जाता है, इसे Electrolysis कहते हैं:
2H_2O ightarrow 2H_2 + O_2
चरण 2: हवा से नाइट्रोजन अलग करना
हवा में 78% नाइट्रोजन होता है, उसे मशीन से अलग कर लिया जाता है।
चरण 3: हैबर-बॉश विधि से मिलाना
ग्रीन हाइड्रोजन + नाइट्रोजन को रिएक्टर में मिलाया जाता है:
N_2 + 3H_2 ightarrow 2NH_3
चूंकि बिजली सौर ऊर्जा से आई है, इसलिए पूरी प्रक्रिया में कोई प्रदूषण नहीं होता।
4. मिट्टी में जाकर ये क्या करती है?
जब बुवाई से 3 दिन पहले इसको खेत में डालते हैं, तो मिट्टी में ये होता है:
1. अमोनिया से अमोनियम बनना: +NH_3 + H_2O ightarrow NH_4^+ + OH^-+
अमोनियम मिट्टी के कणों से चिपक जाता है, इसलिए बहकर जल्दी नहीं जाता।
2. बैक्टीरिया द्वारा नाइट्रेट बनना: मिट्टी के अच्छे बैक्टीरिया Nitrosomonas और Nitrobacter इसको बदलते हैं:
NH_4^+ ightarrow NO_2^- ightarrow NO_3^-
नाइट्रेट ( $NO_3^-+) ही वो रूप है जिसे गेहूँ की जड़ें सबसे आसानी से खींचती हैं।
3. पौधे का इस्तेमाल: नाइट्रोजन से पौधा Chlorophyll (हरापन), Amino Acid, Protein और DNA बनाता है। इसीलिए बढ़वार, कल्ले और हरापन अच्छा आता है।
5. गेहूँ के लिए क्यों अच्छी है?
- सबसे ज्यादा नाइट्रोजन: इसमें 82% नाइट्रोजन होता है, यूरिया में सिर्फ 46%।
- धीरे-धीरे मिलती है: अमोनियम रूप मिट्टी में ज्यादा देर टिकता है।
- कम नुकसान: बुवाई से पहले डालने से उड़कर / बहकर कम बर्बाद होती है।
- शून्य कार्बन उत्तसर्जन: बनाने में कोयला-गैस नहीं लगी।
6. ध्यान रखने वाली बात
- बहुत जल्दी उड़ जाती है, इसलिए मिट्टी में गहराई में डालनी पड़ती है।
- रखने के लिए ज्यादा दबाव वाले टैंक चाहिए।
एक लाइन में समझें तो -
ग्रीन अमोनिया = वही पुरानी अमोनिया, बस हाइड्रोजन कोयले से नहीं, पानी + सूरज से आया है। पौधे को वही नाइट्रोजन मिलेगी, धरती को शून्य प्रदूषण मिलेगा।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ।