
फसल चक्र बदल कर जलवायु परिवर्तन से निपट सकते हैं किसान Publish Date : 22/11/2026
फसल चक्र बदल कर जलवायु परिवर्तन से निपट सकते हैं किसान
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
आजकल, जलवायु परिवर्तन और बेमौसम बारिश से खेती का संकट निरंतर बढ़ता जा रहा है, जिससे छोटे किसान सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। पारंपरिक खेती की कमी कम आमदनी से बचने के लिए, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आर. एस. सेंगर ने किसानों को प्रशिक्षण देकर कृषि विविधीकरण अपनाने की सलाह दे रहे हैं, जिससे किसानों की आमदनी भी बढ़ सकेगी और फसल भी जलवायु परिवर्तन के कारण उनकी फसलें भी सुरक्षित बनी रह सकेगी।
जलवायु परिवर्तन के कारण बेमौसम बरसात
अतिवृष्टि और ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाएँ किसानों के लिए अब एक स्थायी समस्या बन चुकी है। ऐसे में कभी कभी हमारी तो आधुनिक तकनीकी भी मौसम की सही जानकारी नहीं दे पाती हैं। इसका असर किसानों की आमदनी पर भी दिखाई देता है। 1 साल में दो फसलों को लेने के बावजूद धान और गेहूं की खेती से सालाना लगभग ₹50000 तक की ही आमदनी हो पाती है। यह विभिन्न क्षेत्रों पर अलग-अलग निर्भर करती है, लेकिन खेती की लागत देखते हुए इस आमदनी पर्याप्त नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में पारंपरिक खेती के साथ दूसरे विकल्पों की तलाश करना आज के समय में बहुत जरूरी है। जलवायु परिवर्तन को तत्काल रोक पाना तो संभव नहीं है, लेकिन फसल चक्र और खेती के तौर तरीकों में बदलाव करने से उसके प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए हमें ऐसी फसलें अपनानी होंगी, जो कि कम बारिश में भी टिक सकें और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से अपेक्षाकृत कम प्रभावित हों।
खेती में बागवानी फसलों का समावेश कर बढ़ाएँ अपनी आय

फसल चक्र में बदलाव का कार्य केवल नई फसल उगाना नहीं है। इसके लिए बीज से लेकर बाज़ार तक पूरी व्यवस्था को भी समझना होगा। फसल के उत्पाद की मांग कहां पर है, कितना मूल्य मिलेगा और इसका उत्पादन करने पर कितना खर्च आएगा, जैसे विभिन्न इन पहलुओं पर ध्यान दिया जाना बहुत जरूरी है। इसी सोच के साथ डॉक्टर सेंगर ने किसानों को अपनी खेती में मसाले वाली फसलें, फलों और दूसरी फसलों का समावेश करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यदि स्पाइस फसलों को भी अपनी खेती में शामिल कर लिया जाए तो इससे आय में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है जिसमें कालिम, दार्शनिक और कोकम जैसे मसालों के अलावा काजू, आम और अमरूद की उन्नत किस्में लगाई जा सकती हैं।
उत्तर भारत में जलवायु के अनुकूल धनिया, सौंफ, अदरक, जीरा, मैथिली, बड़ी इलायची, हल्दी, लहसुन जैसे मसालों की खेती फायदेमंद हो सकती है। इन मसालों को तुरंत बेचने की मजबूरी भी नहीं होती। अतः इन्हें डेढ़ दो साल रखकर इनका भाव बढ़ने के समय आराम से बेचा जा सकता है।

रासायनिक खादों के लगातार प्रयोग करने से मिट्टी की सेहत खराब होती जा रही है इसलिए उसको बचाने के लिए भी अब कार्य करना होगा। देश का सबसे बड़ा आम उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश हैं और यदि योजनाबद्ध तरीके से काम हो तो उत्तर प्रदेश दुनिया का सबसे बड़ा और एक अहम आम उत्पादक क्षेत्र बन सकता है। रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का इस्तेमाल धीरे-धीरे कम कर प्राकृतिक विकल्प अपनाने की ज़रूरत है।
मिट्टी की सेहत बिगड़ने से उसकी उत्पादन क्षमता प्रभावित होती है। गोबर जीवाश्म, नीम आधारित घोल और दूसरे प्राकृतिक संसाधनों से मिट्टी की उर्वरता सुधारने की दिशा में काम किया जा सकता है। खेतों में पेड़ पौधों की विविधता और एग्री फॉरेस्ट की बढ़ावा देने की जरूरत है। इसके लिए कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा समय समय पर जरूरी सलाह और कार्यक्रम का प्रशिक्षणों का आयोजन किया जाता रहता है, जिससे किसान अपने खेत की मिट्टी की सेहत को सुधारने के लिए कार्य कर सकते हैं।
इस सम्बन्ध में डॉ0 आर. एस. सेंगर के द्वारा भी मिट्टी के रोगों की पहचान, उनका जैविक उपचार, जीवामृत गोबर की खाद, नीम आधारित कीटनाशक और फसलों में फफूंद प्रबंधन की जानकारी हेतु समय समय पर किसानों के बीच जाकर प्रशिक्षणों और गोष्ठियों का आयोजन किया जाता रहता है और इसके साथ ही डॉ0 सेंगर के द्वारा संचालित ब्लॉग किसान डॉट कॉम के माध्यम से किसानों में जागरूकता और मिट्टी की सेहत को बचाने के लिए तरीके बताएं जाते रहते हैं और इसके साथ ही किसानों की व्यक्तिगत खेती की समस्याओं के उनके द्वारा किए जाते रहते हैं।
किसानों की कमाई का नया मॉडल
अब किसानों को अपनी पुरानी फसल चक्रों को बदलना होगा और स्मार्ट खेती की तरफ बढ़ना होगा। इस खेती में सभी आधुनिक तकनीकों का समावेश कर फसल चक्र को ध्यान में रखते हुए फसल सुरक्षा पर भी कार्य करना होगा।
उन्होंने बताया कि मिट्टी की सेहत के लिए इसमें गोबर, गोमूत्र और घरेलू संसाधनों से प्राकृतिक खाद्य व पोषक तत्व तैयार करने पर ध्यान देना होगा। दरअसल, जलवायु परिवर्तन से खेती को बचाने के लिए केवल सरकारी राहत और मुआवजा आदि ही पर्याप्त नहीं है। बल्कि इसके लिए स्थानीय जलवायु, मिट्टी, पानी और बाजार की जरूरतों के अनुसार कृषि का प्रयोग करना भी जरूरी है। एक फसल और परंपरागत खेती पर निर्भरता कम कर विविधता अपनाना ही किसानों की मौसम कि अनिश्चितता के बीच आर्थिक सुरक्षा देने का रास्ता बन सकता है। इसके लिए अब फसल उत्पादन के साथ ही मसाला उत्पादन फल, फूल उत्पादन के साथ ही सह फसली खेती पर ध्यान देना होगा।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ।