
असली एवं नकली उर्वरकों की पहचान करने के घरेलू तरीके Publish Date : 21/02/2026
असली एवं नकली उर्वरकों की पहचान करने के घरेलू तरीके
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं गरिमा शर्मा
किसान खुद कर सकते हैं नकली और असली उर्वरकों की पहचान
* असली और नकली खाद (डीएपी, यूरिया, पोटाश, सुपर फॉस्फेट, जिंक) की पहचान रंग, दानों की कठोरता और पानी में घुलनशीलता से करें।
* असली डीएपी गहरे भूरे/काले, कठोर दानेदार होते हैं जो गर्म करने पर पिघलते हैं।
* यूरिया सफेद, चमकदार और गोल होता है, जो पानी में पूरी तरह घुल जाता है। नकली खाद में अक्सर पाउडर या मिलावटी मिट्टी की गंध होती है।
* यह पम्पलेट असली और नकली खाद की पहचान करने के कुछ और तरीके बताता है आप इन्हें ध्यान से पढ़ें और स्वयं नकली एवं असली की पहचान कर लें
विभिन्न खादों की पहचान के तरीके:-

डीएपी (DAP) (Di-ammonium Phosphate):
रंग व आकार: असली डीएपी के दाने थोड़े सख्त, भूरे, काले या स्लेटी रंग के होते हैं, जो आसानी से नाखूनों से नहीं टूटते।
गर्म तवा टेस्ट: तवे पर गर्म करने पर असली डीएपी के दाने फूल जाते हैं (पिघल जाते हैं)।
गंध: हाथ में मसलने पर तेज गंध (अमोनिया जैसी) आती है।
पानी का परीक्षण: पानी में डालने पर यह पूरी तरह नहीं घुलता, कुछ दाने नीचे रह सकते हैं।

यूरिया (Urea):-
रंग व आकार: असली यूरिया के दाने सफेद, चमकदार और समान आकार के होते हैं।
पानी का परीक्षण: पानी में पूरी तरह घुल जाता है और घोल छूने पर ठंडा महसूस होता है।
तवा टेस्ट: तवे पर गर्म करने पर
यह पिघल जाता है।
पोटाश (Potash/MOP):
रंग व आकार: असली पोटाश हल्का लाल या गुलाबी रंग का होता है, जो सफेद नमक जैसा भी दिखता है।
पानी का परीक्षण: पोटाश को पानी में डालने पर लाल दाने ऊपर तैरते रहते हैं, जबकि नकली पोटाश में पानी डालने पर वे आपस में चिपक जाते हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
