
बोर्ड की परीक्षा पर विशेष Publish Date : 31/01/2026
बोर्ड की परीक्षा पर विशेष
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
-
शिक्षक और काउंसलर से बात करके परीक्षा के तनाव से रहे दूर
उत्तर प्रदेश बोर्ड सीबीएसई बोर्ड आईएससी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पास में आ रही है, जिसके चलते परीक्षार्थियों की चिंताएं भी बढ़ रही हैं। साथ-साथ अभिभावको की भी जिम्मेदारी बढ़ती जा रही है। परीक्षा की तैयारी के दौरान आ रही परेशानियों को लेकर छात्र मनोवैज्ञानिकों से सलाह ले रहे हैं। सीबीएसई तथा अन्य परीक्षाओं में छात्रों की जिज्ञासा का समाधान शिक्षकों के द्वारा भी किया जा रहा है।
छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों में से एक प्रमुख चिंता माता-पिता की अपेक्षाओं के दबाव को लेकर है। माता-पिता से खुलकर अपनी कठिनाइयों को साझा करना प्रत्येक बच्चे का कर्तव्य होना चाहिए।
यह याद रखना महत्वपूर्ण है की माता-पिता हमेशा अपने बच्चों की भलाई चाहते हैं। यदि तनाव अधिक महसूस हो तो मनोवैज्ञानिक से परामर्श लेना लाभदायक होता है। इन उपायों से छात्र परीक्षा के दबाव से बेहतर ढंग से दे सकते हैं और संभलकर कार्य कर सकते हैं और अपनी तैयारी को सुचारू रूप से जारी रख सकते हैं।

यदि परीक्षा देते समय कोई प्रश्न आपको नहीं आता है तो घबराएं नहीं पहले वह प्रश्न हल करें जो अच्छे से आते हो बाद में कठिन प्रश्नों पर वापस आए। अक्सर शांत रहने पर उत्तर याद आ जाता है तो पहले कोशिश करें जो प्रश्न अच्छी तरह से आते हैं, उनका जवाब लिखें।
यदि परीक्षा के समय आपको घबराहट महसूस होती है तो उसे समय आप गहरी सांस लेने का अभ्यास करें। 4 सेकंड में सांस लेने 4 सेकंड रुक और 6 सेकंड में छोड़े, परीक्षा से पहले सकारात्मक सोच रखें, इससे मन शांत रहता है और आप परीक्षा में अच्छे अंक से सफल हो सकते हैं।
परीक्षा की तैयारी के समय तनाव महसूस होता है तो इसके बचाव के लिए नियमित दिनचर्या बनानी चाहिए। हल्का व्यायाम या योग संस्कृत आहार और पर्याप्त नींद लेना बहुत ही महत्वपूर्ण है। यदि आपको संगीत सुनना पसंद आता है तो संगीत भी सुन सकते हैं। टहलने भी तनाव को कम करने में सहायक होता है। इसलिए शाम के समय कुछ समय निकालकर पहले अवश्य टहलें।
यदि आप लंबे प्रश्नों के उत्तर देते हैं और आपकी कोई बात अधूरी रह जाती है तो उत्तर लिखने से पहले एक-दो मिनट में मुख्य बिंदु तय कर ले। उत्तर को भूमिका मुख्य बिंदु और निष्कर्ष में व्यवस्थित करें। भाषा को साफ सरल और स्पष्ट रखें यदि लाइन डायग्राम बनाकर अपनी बात को लिख सकते हैं तो अच्छे अंक प्राप्त किये जा सकते हैं।

परीक्षा में काम नंबर आने का डर रहता है तो इससे बचने के लिए आपको यह समझना महत्वपूर्ण है कि अंक आपकी क्षमता का पूरा मैप नहीं होते। अपनी तुलना दूसरों से ना करें रोज पढ़ते हुए विश्व को दोहराएं और अपनी प्रकृति पर ध्यान दें। आत्मविश्वास अभ्यास और सकारात्मक सोच से आपका प्रणाम अच्छा आएगा और आप अच्छे अंक से पास हो सकेंगे।
परीक्षा वाले दिन से एक दिन पहले नींद नहीं आती है इसका क्या असर होगा इस बात का आपको विशेष ध्यान रखना है। परीक्षा से एक दिन पहले नींद ना आना इस्मरण शक्ति और एकाग्रता को प्रभावित कर सकता है। परीक्षा से पहले रात में भारी पढ़ाई से बचना चाहिए, हल्का पुनरावर्तन करें समय पर सोए और मोबाइल से दूरी बनाकर रखें। सोने से आपका मन ठीक रहेगा याद भी रहेगा और आप अच्छा लिख भी सकेंगे। इसलिए नींद पर भी ध्यान दें और पढ़ाई पर भी अपना ध्यान केंद्रित करें।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
