बैंगनी आलू की खेतीः बंपर उत्पादन      Publish Date : 09/11/2026

        बैंगनी आलू की खेतीः बंपर उत्पादन

                                                                           प्रो0 आर. एस. सेंगर, डॉ0 रेशु चौधरी एवं गरिमा शर्मा

  • एक हेक्टेयर में मिलेंगे 35 टन तक आलू

देश एवं प्रदेश के बाजारों में इन दिनों पर्पल आलू बेहद ही चर्चाओं में बना हुआ हैं। इस इस किस्म के आलू का रंग हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है और हर किसान के मन में बस यह सवाल आता है कि इस आलू का रंग अन्य आलुओं से अलग क्यों होता हैं और यह कितना उत्पादन देता हैं, तो बैंगनी आलू की खेती के सम्बन्ध में हमारे कृषि वैज्ञानिक आपको महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।

भारतीय रसोई में आलू का अपना एक अलग ही स्थान है और आलू की सब्जी का उपयोग सुबह के पराठे से लेकर सब्जी बनाने के लिए हर घर में बड़े पैमाने पर लोग इससे बने व्यंजन बनाना और खाना पसंद करते  हैं। इसी बीच बाजारों में एक खास किस्म के आलू की बिक्री बहुत अधिक हो रही है, जो बैंगनी रंग और अपने पोषक तत्वों की वजह से लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है। ऐसे में किसान अगर इस किस्म की पैदावार करते हैं, तो उन्हें अच्छी उपज के साथ अच्छा मुनाफा भी मिल सकता हैं।

                                 

आज के हमारे इस प्रस्तुत लेख में आपके लिए इस नई किस्म के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है।

आलू की कुफरी जमुनिया किस्म

किसान भाईयों अब सर्दियों का मौसम आ गया है और इस दौरान बाजारों में बैंगनी रंग के आलू बाजारों में तेजी से बिक रहा है और लोगों के बीच एक चर्चा का विषय भी बन हुआ है। आपको बता दे कि आलू की इस किस्म को कुफरी जमुनिया (Kufri Jamunia) किस्म के नाम से जाना जाता है, इस किस्म को भारतीय  कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (CPRI) के द्वारा विकसित किया गया है, जो कि आलू की एक बायोफोर्टिफाइड (जैव-पोषक) और रंगीन किस्म है।

उत्पादन के लिए उपयुक्त क्षेत्रः

अगर आप अपने खेतों में आलू की पैदावार भारी मात्रा में करते हैं और अच्छी पैदावार प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, तो भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (CPRI) द्वारा विकसित कुफरी जमुनिया किस्म आलू की किस्म आपके लिए फायदे का सौंदा साबित हो सकती है, क्योंकि आलू की इस किस्म में विभिन्न पोषक तत्व पाएं जाते हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान के किसान इस किस्म की पैदावार कर अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं और अच्छी आमदनी भी अर्जित कर सकते हैं।

कुफरी जमुनिया किस्म का प्रति हेक्टेयर उत्पादन

                                  

किसानों को ऐसी फसल की तलाश अक्सर ही रहती है, जिससे कम समय में अच्छी गुणवत्ता वाली अच्छी उपज प्राप्त हो सकें। ऐसे में आलू की कुफरी जमुनिया किस्म किसानों के बीच काफी तेजी से अपने रंग और पैदावार की वजह से लोकप्रिय हो रही है। ऐसे में हम आपको बता दे कि अगर आप इस आलू की किस्म की खेती करते हैं, तो आप इस किस्म से लगभग 90 से 100 दिनों में औसत पैदावार 32 से 35 टन प्रति हेक्टेयर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ।