जुलाई-अगस्त के महीने में लगाई जाने वाली प्रमुख सब्जी की फसलें      Publish Date : 07/07/2026

जुलाई-अगस्त के महीने में लगाई जाने वाली प्रमुख सब्जी की फसलें

                                                                   प्रो0 आर. एस. सेंगर, डॉ0 रेशु चौधरी एवं गरिमा शर्मा

समर सीजन की तपती गर्मी के बाद जब बरसात शुरू होती है, तो यह गार्डन के सभी पौधों को हरा-भरा कर देती है। हालाँकि बरसात पौधों के लिए कुछ हद तक अच्छी होती है, लेकिन जुलाई-अगस्त की तेज बारिश ओवरवाटरिंग, फंगस, उमस जैसी कई स्थितियां भी पैदा कर देती है, जिससे सब्जियों के अधिकाँश पौधे नहीं उग पाते या फिर ख़राब हो जाते हैं। इस स्थिति में प्रत्येक गार्डनर के मन में यह सवाल आता है, कि जुलाई अगस्त में कौन सी सब्जी लगाएं, जो भारी बारिश में भी तेजी से उग सकें।

अगर आप भी इस सवाल का जवाब जनना चाहते हैं, तो यह लेख पूरा पढ़ें, जिसमें हम आपको जुलाई-अगस्त में कौन सी सब्जियां लगाई जाती हैं, जुलाई-अगस्त के महीने में बोई या लगाई जाने वाली सब्जियों के नाम और सब्जियां उगाने के कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे।

जुलाई-अगस्त में लगाई जाने वाली प्रमुख सब्जियां-

                                  

होम गार्डन में जुलाई और अगस्त का महीना अपने साथ ढेर सारा पानी लेकर आता है, जिस वजह से हम बहुत सी सब्जियों को नहीं लगा पाते हैं, लेकिन फिर भी कुछ सब्जियां ऐसी हैं, जो भारी वर्षा की स्थिति में तेजी से ग्रोथ करती हैं। आइए जानते हैं- इन जुलाई-अगस्त के महीने में बोई जाने वाली सब्जियां और उनके बीज खरीदने की जानकारी के बारे में सबकुछ-

जुलाई-अगस्त में लरल जाने वाली सब्जियों के नाम

1 भिंडी (Lady Finger)

2 टमाटर (Tomato)

3 करेला (Bitter Gourd)

4 बैंगन (Brinjal)  

5 लेट्यूस या लेटस (Lettuce) 

6 मूली (Radish)  

7 खीरा (Cucumber)

8 शिमला मिर्च (Capsicum)

9 पालक (Spinach)

10 हरी मिर्च (Green Chilli)

11 लौकी (Bottle Gourd)

12 गाजर (Carrot)

13 फूलगोभी (Cauliflower)

14 धनिया (Coriander)

15 ब्रोकली (Broccoli)   

16 पत्ता गोभी (Cabbage)

18 प्याज (Onion)

18 गिलकी (Sponge Gourd)

19 जुकिनी (Zucchini)

20 कद्दू (Pumpkin)

21 बरबटी या लोबिया (Cowpea/Lobia)

22 ग्वार फल्ली (Cluster Beans)

23 सेम फली (Lima Beans)

24 ब्रूसेल्स स्प्राउट (Brussels Sprout)

25 चुकंदर (Beetroot)

26 शलजम (Turnip)

27 फ्रेंच बीन्स (French Beans)

                                     

गार्डन में जुलाई-अगस्त माह की सब्जियां उगाने के टिप्स:

अगर आप जुलाई-अगस्त में अपना गार्डन तैयार करने जा रहे हैं, तो इन टिप्स को अपनाकर आप आसानी से सब्जियों के पौधे उगा सकते हैं:-

सब्जियों के बीज खरीदें 

ऊपर बताई गई जुलाई अगस्त की सब्जियों की लिस्ट के अनुसार अपनी पसंदीदा अर्थात जिन्हें आप अपने रैनी सीजन गार्डन में लगाना चाहते हैं, उन सब्जियों के बीज खरीदें।

आप जुलाई-अगस्त की इन सब्जियों के बीज किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी खरीद सकते हैं। यहाँ आपको कई तरह सब्जियों के बीज एक साथ रैनी सीजन किट में उपलब्ध हो जाएंगे।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।