
अब हर मौसम घर में उगाएं जैविक पालक और स्वस्थ रहें Publish Date : 29/04/2026
अब हर मौसम घर में उगाएं जैविक पालक और स्वस्थ रहें
प्रो0 आर. एस. सेंगर एवं गरिमा शर्मा
पालक सेहत के लिए बेहद लाभकारी सब्जी मानी जाती है, लेकिन बाजार में मिलने वाली पालक में मौजूद कीटनाशकों और अन्य प्रकार के केमिकल्स की परत लोगों की चिंता बढ़ा देती है और इस पालक का सेवन करने से सेहत के लिए लाभ मिलने के स्थान पर हानि भी हो सकती है। सुरक्षित और जैविक खाद्य विकल्पों की तलाश में बहुत से लोग अब अपने घर पर ही जैविक सब्ज़ियां उगा रहे हैं।
इन सभी सब्जियों पालक भी शामिल होता है। पालक की काशी बारहमासी किस्म कम खर्च और बेहद आसान तरीके से घर, छत या बालकनी एवं किचन गार्डन में पूरे सालभर आसानी से उगाई जा सकती है। पालक की किस्म काशी बारहमासी को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के शोधकर्ताओं ने विकसित किया है। पालक की यह किस्म गर्मी, बरसात और सर्दी तीनों मौसमों में आसानी से उगाई जा सकती है।
केवल 30 दिन में करें फसल की कटाई

- पालक की किस्म काशी बारहमासी की पत्तियां चौड़ी, हरी, मुलायम और स्वाद में हल्की ‘मीठी’ होती है। अतः काशी बारहमासी किस्म को घर में उगाना बहुत आसान होता है।
- गमले में मिट्टी व खाद मिलाकर बीज बोएं। 30-35 दिन में पहली कटाई करें। एक बार बुआई करने पर 6-8 बार कटाई आराम से की जा सकती हैं।
- इस किस्म में हर 15-20 दिन में नई पत्तियां तैयार हो जाती है। पालक की इस किस्म का प्रमाणित बीज राष्ट्रीय बीज निगम (एनएससी) के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। यहाँ से आप पालक के बीज का क्रय कर अपने घर में ही पालक की खेती कर सकते हैं और पूरे वर्ष जैविक पालक का सवेन कर अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य की रक्षा कर सकते हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
