
फरवरी-मार्च के महीने में बुवाई की जाने वाली प्रमुख सब्जियाँ Publish Date : 10/03/2026
फरवरी-मार्च के महीने में बुवाई की जाने वाली प्रमुख सब्जियाँ
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं डॉ0 निधि सिंह
-
फरवरी-मार्च में बोएं यह सब्जियाँ, 60 दिन में शुरू होगी कमाई
फरवरी का आखिरी सप्ताह और मार्च की शुरुआत में जैसे-जैसे तापमान ऊपर चढ़ने लगता है वैसे ही वैसे किसानों के लिए मौके भी बढ़ते हैं। गर्मी की दस्तक के साथ बाजार में हरी सब्जियों की मांग तेज हो जाती है और जो किसान समय रहते इन सब्जियों की बुवाई कर लेते हैं, उन्हें शुरुआती दौर में ही बेहतर दाम मिलते हैं। यही वजह है कि इस समय ऐसी फसलों का चयन जरूरी है जो तेज धूप और बढ़ती गर्मी को सहन कर सकें और कम समय में तैयार होकर बेहतर मुनाफा भी दे सकें।
स्रदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर आर. एस. सेंगर बताते हैं कि फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के आरम्भ में ही लौकी, तरोई, करेला, भिंडी और हरी मिर्च जैसी प्रमुख सब्जियों की बुवाई की जा सकती हैं। यह सभी कैश क्रॉप्स हैं और कम समय में तैयार होकर अच्छा रिटर्न प्रदान करती हैं।
भिंडी मार्च में बोई जाने वाली सबसे लोकप्रिय गर्मियों की सब्जी है। भिण्ड़ी की फसल लगभग 45-50 दिनों में तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है और 4-6 महीने तक लगातार उत्पादन देती है।

तरोई और लौकी बेल वाली सब्जियां हैं जो गर्मी में अच्छी पैदावार देती हैं। 50-60 दिनों में ही इनकी पहली फसल मिल जाती है। करेला का बाजार भाव आमतौर पर 30-40 रुपये प्रति किलो से नीचे नहीं जाता, इसलिए यह लाभदायक फसल मानी जाती है। हरी मिर्च सबसे लंबी अवधि तक कमाई देने वाली फसल है जो लगभग 30-40 दिनों में तैयार होकर 8-10 महीने तक लगातार उत्पादन प्रदान करती रहती है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
