प्याज में थ्रिप्स की रोकथाम      Publish Date : 18/02/2026

         प्याज में थ्रिप्स की रोकथाम

                                                                                 प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं गरिमा शर्मा

प्याज की फसल को थ्रिप्स बहुत ही हानि पहुंचाता है| यह छोटा सा पीले रंग का पतला कीट होता हैं, जो प्याज की पत्तियों में छुपकर उसका रस चूसता है, जिससे पौधों की पत्तियां पीली पड़कर मुड जाती हैं। पौधों की बढ़वार रुक जाती हैं|

प्याज में थ्रिप्स की रोकथाम की दवा -

फिप्रोनिल 5% एस सी नामक दवा 2ml प्रति लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

या

इमीडाक्लोरोप्रिड़ 40%+ फिप्रोनिल 40% डब्ल्यू जी नामक दवा को 10-12 ग्राम प्रति टंकी (15 लीटर पानी) छिड़काव करें।

या

एसीटामिप्रिड़ 20% एस पी 10 ग्राम प्रति टंकी के हिसाब से छिड़काव कर सकते हैं।

जरूरी सावधानियां:

                          

चिपकने वाला पदार्थ (Silicon Sticker): प्याज की पत्तियां चिकनी होती हैं, इसलिए दवा के साथ सिल्लिका बेस्ड स्टिकर जरूर मिलाएं ताकि दवा पत्तियों पर टिक सके।

छिड़काव का समय: हमेशा सुबह जल्दी या शाम के समय स्प्रे करें।

जरूरी है बदलाव: एक ही दवा का बार-बार स्प्रे न करें, दवा बदल-बदल कर डालें।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।