
भिंडी की उन्नत खेती Publish Date : 06/02/2026
भिंडी की उन्नत खेती
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं गरिमा शर्मा
फरवरी में भिंडी की खेती से अच्छे आय का तरीका:
जलवायु (Climate)
गर्म मौसम की फसल
उपयुक्त तापमान: 20–35°C
पाला (frost) सहन नहीं करती
मिट्टी (Soil): दोमट या बलुई दोमट मिट्टी सबसे अच्छी
pH मान: 6.0–7.5
पानी निकास अच्छा होना चाहिए
बुवाई का समय

मौसम समय
गर्मी- फरवरी–मार्च
बरसात- जून–जुलाई
बीज की मात्रा
8–10 किग्रा बीज / हेक्टेयर
रोपाई दूरी (Spacing)
कतार से कतार: 45–60 सेमी
पौधे से पौधा: 30 सेमी
सिंचाई (Irrigation)
गर्मी में: 5–7 दिन पर
बरसात में: जरूरत अनुसार
फूल व फल बनने के समय नमी जरूरी
खाद व उर्वरक (Fertilizer Dose)
खाद मात्रा/हेक्टेयर
गोबर की सड़ी खाद- 15–20 टन
नाइट्रोजन (N)- 100 किग्रा
फॉस्फोरस (P)- 60 किग्रा
पोटाश (K)- 50 किग्रा
आधी नाइट्रोजन + पूरी P & K बुवाई के समय
बची नाइट्रोजन 30–35 दिन बाद
निराई–गुड़ाई: 2–3 बार करनी जरूरी
खेत साफ रखें
मुख्य कीट (Major Pests)
कीट लक्षण नियंत्रण
माहू (Aphids) पत्तियाँ मुड़ना नीम तेल 5ml/L
थ्रिप्स। पत्ती सिल्वर होना स्पिनोसैड
फल छेदक फल में छेद होना फेरोमोन ट्रैप
मुख्य रोग (Diseases)
रोग लक्षण नियंत्रण
पीला मोज़ेक वायरस पत्तियाँ पीली रोगी पौधे हटाएँ
झुलसा रोग पत्तियों पर धब्बे मैनकोजेब छिड़काव
तुड़ाई (Harvesting)
बुवाई के 45–50 दिन बाद शुरू
2–3 दिन पर तुड़ाई करें
नरम व हरी फलियाँ तोड़ें
उपज (Yield)

80–120 क्विंटल/हेक्टेयर (अच्छी देखभाल पर)
जीवन अवधि
फसल अवधि: 90–120 दिन।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
