
प्याज़ की खेती के लिए बेस्ट है किस्में Publish Date : 10/10/2024
प्याज़ की खेती के लिए बेस्ट है किस्में
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं डॉ0 वर्षा रानी
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं पा्रेाद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक प्रोफेसर राकेश सिंह सेंगर ने बताया कि दिसंबर का महीना प्याज की खेती के लिए बेहद ही उपयुक्त माना जाता है। किसान प्याज़ की फसल लगाकर कम लागत में अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। प्याज की कुछ ऐसी किस्में हैं, जिनके माध्यम से किसान अच्छी ऊपज ले सकते है।
डॉ0 सेंगर ने बताया कि एग्री फाउंड लाइट, रेड प्याज की एक प्रजाति है। यह प्रजाति प्रति हेक्टेयर 30 टन से 32 टन तक की उपज देती है। यह प्रजाति 100 से 120 दिन में पककर तैयार हो जाती है और इस प्याज का स्वाद मीठा होता है। प्याज की यह प्रजाति अन्य प्रजातियों की तुलना में लंबे समय तक ताजा बनी रहती है। अतः इस प्रजाति को लंबे समय तक भंडारित किया जा सकता है इसके साथ ही यह प्रजाति प्याज के कई आम रोगों के प्रति प्रतिरोधी भी होती है।
राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास फाउंडेशन द्धारा विकसित प्याज की यह प्रजाति छभ्क्त्थ् रेड, 100 से 110 दिन में पककर तैयार हो जाती है. यह एक हेक्टेयर में 25 से 30 टन तक की उपज देती है। इसके प्याज का साइज 3 से 5 सेंटीमीटर बड़ा होता है। भारत सरकार द्वारा इस प्रजाति को उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और इंफाल के किसानों को उगाने के लिए सलाह दी जाती है। प्याज की यह प्रजाति रबी सीजन में उगाने के लिए उपयुक्त है।
छभ्त्क्थ् रेड-2 प्याज की प्रजाति, भारत में रबी के मौसम में खेती करने के लिए उपयुक्त है। इस प्रजाति के प्याज गोल और आकर्षक हल्के लाल रंग के होते हैं और यह उत्तरी, मध्य और पश्चिमी भारत में खेती के लिए उपयुक्त है। प्याज की इस प्रजाति को लंबे समय तक भंडारित किया जा सकता है। प्याज की यह प्रजाति 100 से 120 दिन में पककर तैयार हो जाती है और यह 30 से 40 टन प्रति हेक्टेयर तक की उपज देती है।
छभ्त्क्थ् रेड- 3 प्याज की किस्म एक बहुत अच्छा विकल्प है। इसके प्याज का आकार गोल होता है और इसका रंग भी आकर्षक हल्का लाल होता है। प्याज की प्रजाति से औसतन 30 से 40 टन प्रति हेक्टेयर तक उपज प्राप्त होती है। यह प्रजाति रोपाई के लगभग 110 से 130 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। इस प्रजाति को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसानों को रबी मौसम में उगाने के लिए अनुसंशित किया गया है।
अर्का निकेतन प्याज की किस्म एक लोकप्रिय प्रजाति है। इस प्रजाति को खरीफ और रबी दोनों मौसमों में उगाया जा सकता है। सामान्य तापमान में इस प्रजाति को 5 महीने तक आसानी से भंडारित किया जा सकता है और यह प्रजाति 32 से 34 टन प्रति हेक्टेयर तक की ऊपज देती है। प्याज की यह प्रजाति 130 से 150 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।