किसान भाई सफेद प्याज की खेती कर कमा सकते हैं बेहतर मुनाफा      Publish Date : 17/09/2024

किसान भाई सफेद प्याज की खेती कर कमा सकते हैं बेहतर मुनाफा

                                                                                                              प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, डॉ0 रेशु चौधरी एवं हिबिस्का दत्त

अच्छा मुनाफा देती है सफेद प्याज की खेती

                                                        

सफेद प्याज की खेती करने से बहुत ज्यादा शानदार मुनाफा होता है। इस फसल की खेती किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगी क्योकि यह फसल मंडी बाजार में बहुत ज्यादा मंहगी कीमत पर बिकती है। सफेद प्याज की खेती अधिकतर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, गुजरात और राजस्थान आदि राज्यों में की जाती है। किसान भाईयों आप भी इस फसल की खेती कर सकते है और शानदार उत्पादन समेत अच्ठी कमाई कर सकते है। सफ़ेद सफ़ेद प्याज की खेती बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होती है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि सफ़ेद प्याज की खेती कैसे की जाती है।

सफेद प्याज की खेती कैसे करें

                                                       

अगर आप भी सफेद प्याज की खेती करना चाहते है तो आपको इस फसल की खेती के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए, जिससे कि जब आप इस फसल की खेती करें तो आपको किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। सफ़ेद प्याज की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली टोमट मिट्टी वाली भूमि सबसे ज्यादा उपयुक्त होती है। मिट्टी का पीएच मान 6 से 7 के बीच होना चाहिए। इसकी खेती के लिए खेत की अच्छी तरह से जुताई करनी चाहिए। सफ़ेद प्याज के पौधों को धूप और छांया दोनों की जरूर होती है। सफ़ेद प्याज के पौधों में अच्छी तरह से सढ़ी हुई गोबर की खाद डालनी चाहिए जिससे सफ़ेद प्याज की वृद्धि अच्छे तरीके से होती है। सफ़ेद प्याज के पौधे बीज रोपाई के बाद 2 से 2.5 महीने कटाई के लिए तैयार हो जाते है।

कितना होफा मुनाफा

                                                                    

अगर आप सफ़ेद प्याज की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त मुनाफा होगा, क्योकि सफ़ेद प्याज की डिमांड बाजार में बहुत भारी मात्रा में होती है जिसके कारण सफेद प्याज की बिक्री भी बहुत ज्यादा होती है। 2 बीघा जमीन में इसकी खेती से करीब  1,200 क्विंटल प्याज का उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। इस प्रकार से आप इस फसल की खेती करके असानी सं 4 से 5 लाख रूपए की आमदनी कमा सकते है।

कितनी आएगी लागत

अगर आप सफ़ेद प्याज की खेती करते है तो आपको इसकी खेती में करीब 80 से 85 हजार रूपए तक की लागत आ सकती है। क्योकि इसकी खेती में खाद का खर्चा, पानी की सिंचाई का खर्चा, बीजों का खर्चा, मिट्टी का खर्चा, मजदूर की मजदूरी का खर्च जैसी कई अन्य चीजों पर खर्चा आता है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल   कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।