"स्वयं का अनुशासन है स्वाधीनता"      Publish Date : 26/11/2026

         "स्वयं का अनुशासन है स्वाधीनता"

                                                                                                                       प्रो0 आर. एस. सेंगर

स्वाधीनता का सच्चा अर्थ स्वयं के अधीन यानी अपने अनुशासन और व्यवस्था में जीना है। स्वतंत्रता केवल अधिकारों का उपयोग करना नहीं है, बल्कि अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना भी है।

स्वाधीनता

आत्म अनुशासन है। स्वतंत्रता का अर्थ है स्वयं के तंत्र में न कि किसी बाहरी या निरंकुश व्यवस्था के अधीन होना। अपने तंत्र में रहना तब ही सार्थक है, जब हमें अपने कर्तव्यों का बोध भी हो। नागरिक कर्तव्यों का पालन करने की दृष्टि ही आवश्यक है। लेकिन नागरिक अधिकारों को जानना और मांगना। इसमें कभी-कभार डर का रूप लेता है और स्वाधीनता को अशांति में बदल देता है।

दार्शनिकों के अनुसार स्वाधीनता को केवल खुद तक सीमित न रखकर दूसरे के अधिकारों का सम्मान करना ही सच्चा अनुशासन है। शेक्सपियर ने लिखा है - अनुशासनहीनता के कारण सब कुछ बिखर जाता है। यदि लोग अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने लगे तो व्यवस्था बिगड़ती है। मनुष्य ही नहीं, पशु-पक्षियों में अनुशासन की स्थिति का उदाहरण मिलता है।

पक्षी भी झुंड में उड़ते हैं। जब वे आकाश में उड़ते हैं, तो एक अनुशासन का पालन करते हैं। उनमें से कोई भी अनुशासन को नहीं तोड़ता। यदि वे अनुशासित न रहें तो हवा के दबाव से उनका संतुलन बिगड़ सकता है। वे आपस में टकरा सकते हैं। इंसान भी अनुशासित न रहे तो समाज की संरचना छिन्न-भिन्न हो सकती है। इंसान अनुशासित रहे तो वह सब कुछ कर सकता है। व्यक्ति अनुशासन से ही बनता है। स्वतंत्रता का अर्थ यह नहीं कि मन जो चाहे करे। स्वछंदता अनुशासन के बिना निरर्थक है। मन जो चाहे करे, यह स्वतंत्रता नहीं स्वछंदता है। स्वछंदता व्यक्ति को गिराती है।

                             

हम बाहर से तो स्वाधीन हैं, स्वतंत्र हैं, मगर यदि हमारा मन तमाम तरह की आशंकाओं से घिरा है, नकारात्मक विचारों से भरा है तो हम उन आशंकाओं और विचारों के पराधीन हो गए। नकारात्मकता के संदर्भ में सोचें तो संशय मन का नाश कर देता है। स्वतंत्र होने के बाद भी दुविधाओं ने स्वाधीनता का अर्थ ही समझ में आता है और स्वाधीनता का।

आजकल, लोग इतने निराश और दुखी क्यों हैं? तो जीवन में प्रसन्न रहने के पल के संशय हैं। यह याद रखिए कि जो व्यक्ति सब काम करके रात्रि में मन में संतोषभाव के साथ सो रहा है और सुबह जागते समय जिसका मन उमंग-उल्लास से भरा है, वह आध्यात्मिक रूप से स्वाधीन है। मन को नकारात्मक विचारों, भावों से निकालते हुए सकारात्मकता में परिवर्तित करने की विधा जो सीख गया, उसका मन पराधीन नहीं रहता। इसके लिए प्रतिदिन अपने मन के निरीक्षण की आदत बनाइए। जिस मन में सत्य है, प्रेम है, करुणा है, उसमें स्वतः स्वाधीनता के गुण आ जाते हैं। जिस मन में ईर्ष्या, द्वेष और निंदा के भाव भरे हैं, वह स्व के अधीन नहीं, बल्कि दूसरे लोगों के अधीन है। ऐसा मन न स्वाधीन है और न ही सुख से भरा है।

बात स्वाधीनता की हो या राष्ट्र के भविष्य की, इस देश के युवाओं से सभी को बहुत उम्मीदें हैं। मैं तो युवाओं में देख रहा हूं कि युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक यह मान्यता रही है कि जो संसार में किसी काम लायक नहीं रहे, ऐसे लोग ही सत्संगों में, कथाओं में पहुंचते हैं। अब देश और विदेश, दोनों ही जगहों पर कम से कम 30 प्रतिशत कथा सुनने वाले लोग युवा होते हैं। मुझे लगता है कि यह बदलाव आ रहा है।

युवाओं के इस बदलाव को लेकर मैं बहुत आशान्वित हूं। बार-बार कहता रहता हूं कि भारत का भविष्य बहुत ही उज्ज्वल है। आप मांगेंगे तो मैं इसका प्रमाण नहीं दे पाऊंगा, लेकिन यह स्वानुभूति और अंतःकरण की आवाज है। यह एक साधु का भारत के युवाओं पर भरोसा है। अगर मेरी कथाओं में 30 प्रतिशत से अधिक युवा श्रोता आ रहे हैं तो मैं भरोसे के साथ कह सकता हूं कि उन्होंने आध्यात्मिकता का अर्थ भी समझा है और स्वाधीनता का भी। वे स्वाधीनता का कोई दुरुपयोग नहीं कर रहे, बल्कि मन को शांत रखकर आध्यात्मिक उन्नति भी कर रहे हैं और राष्ट्र व समाज की उन्नति में भी सहायक बने हुए हैं। सभी से मेरा अनुरोध है कि स्वाधीनता का उपयोग सही दिशा में ही होना चाहिए। निरंकुशता अच्छी है, लेकिन निरंकुशता को सही नहीं ठहराया जा सकता। अगर अध्यात्म की राह पर चलना है तो युवाओं के लिए क्रोध से बचना जरूरी है। क्रोध में मत जाओ, क्रोध में सोओ, बात में जो भी होगे, वो भी खोओ।

युवाओं से मेरा कहना है कि, कुछ जगहों पर बिल्कुल भी क्रोध न करें। पहला, सुबह-उठते समय क्रोध न करें। दूसरा, भोजन-पूजन के समय क्रोध न करें। तीसरा, घर से बाहर जाते समय क्रोध न करें। चौथा, दफ्तर से आते समय क्रोध न करें। पांचवां, बच्चों पर क्रोध न करें और छठा रात्रि में सोते समय क्रोध न करें। आप पूछेंगे कि इन छह के अलावा क्या करना? तो क्रोध कर सकते हैं, तो इसके जवाब में मेरा कहना है कि जब आप इन छह स्थानों पर क्रोध नहीं करेंगे तो फिर धीरे-धीरे क्रोध आना ही बंद हो जाएगा।

स्वाधीनता की गहराई से समझना हो तो श्रीमद्भागवतगीता का भी आश्रय लिया जा सकता है। गीता में अपने स्वभाव में रहकर जीने की बात की गई है। दूसरे के स्वभाव में या प्रभाव में जीना पराधीनता है। स्वाधीनता का अर्थ यह है कि आप अपनी शक्ति को पहचानें। जो व्यक्ति दूसरों की देखा-देखी या प्रभाव में आकर काम करता है, वह कभी सफल नहीं हो सकता। जो किसी दूसरे को अव्यवस्थित न करे।

यह बात व्यक्तिगत रूप से भी, पारिवारिक रूप से भी और समाज व राष्ट्र के स्तर पर भी लागू होती है। व्यवस्था आत्म-नियंत्रण और आत्म-साक्षात्कार से भी जुड़ी हो और नागरिक रूप में हम भी यह ध्यान रखें कि हमारा कोई व्यवहार, हमारी कोई क्रिया राष्ट्र और समाज की अहित में न हो। किसी बाहरी या अंदरूनी शक्ति का प्रभाव या दबाव में आकर ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे राष्ट्र या समाज का कोई भी नुकसान हो।

स्वाधीन राष्ट्र वह है, जिसके पास सृजन शक्ति हो। किसी भी क्षेत्र में जो सृजन कर सकते हैं, उनके लिए पालन-पोषण का कोई चिंता न रहने दी जाए। उन्हें सृजन के अवसर दिए जाएं। व्यक्तिगत स्वतंत्रता की बात करें तो यह तब है, जब हर व्यक्ति को अपनी क्षमताओं और प्रतिभा को विकसित करने और अपने जीवन का निर्णय लेने की स्वतंत्रता हो। राजनीतिक स्वतंत्रता तब है, जब देशवासियों में एकता बनी रहे। आध्यात्मिक स्वतंत्रता तब है, जब व्यक्ति अपने अहंकार से मुक्त हो जाता है और भगवान के प्रति समर्पण करता है। स्वाधीनता में व्यवस्था संचालन वाली ही होनी चाहिए, विषमता वाली नहीं। स्वाधीनता का उपयोग इस प्रकार हो कि किसी के भी साथ विषमता न की जाए और न ही होने दी जाए।

स्वतंत्रता और संयम का परिणाम है तो वह संयम और धैर्य व शौर्य का भी प्रतीक है। स्वाधीनता की सार्थकता तभी है, जब शौर्य के साथ-साथ धैर्य और संयम भी हो। अथवा समय हो तो भी संयम, कुछ समय हो तो भी संयम। अन्ही काल में बहक न जाएं और समय खराब हो तो कमजोर न पड़ जाएं। असली स्वतंत्रता तो यह है कि हम सत्य, अहिंसा और प्रेम की राह पर चलें, लेकिन यदि कभी आवश्यकता पड़े तो हर प्रकार और प्रतिकार करने की क्षमता भी हमारे हाथ में हो।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ।