आखिर क्या है Gen Z      Publish Date : 03/08/2026

                आखिर क्या है Gen Z

                                                                                                                    प्रो0 आर. एस. सेंगर

आजकल किसी भी आंदोलन में Gen Z की चर्चा खूब की जाती है, परन्तु अधिकांश लोगों को यह जानकारी ही नहीं होती है कि आखिर यह है क्या? या कुछ लोगों को जानकारी हो भी तो सिर्फ इतनी कि लोग अमुक-अमुक वर्ष काल में पैदा हुए लोग हैं।

परन्तु क्या आप जानते हैं कि इसका अपना पूरा एक क्रमिक विकास और क्रमिक इतिहास है, जिसकी शुरुआत होती है द्वितीय विश्व युद्ध से।

                             

हिंदी में ‘पीढ़ी’ और इंग्लिश में GENERATION को ही असल शार्ट में GEN कहा जाता है और इसके बाद की कोडिंग जन्म-वर्ष की अवधि के आधार पर तय की जाती हैं।

दरअसल विश्व भर के समाज शास्त्रियों, जनसांख्यिकी विशेषज्ञों, और शोध संस्थानों ने समय के साथ अध्ययन के आधार पर यह तय किया कि एक पीढ़ी या GENRATION बदलने की सीमा 15 वर्ष की होती है।

मगर GEN की कोडिंग शुरू की गई द्वितीय विश्वयुद्ध से तो शुरू में इस GENERATION CHANGE की अवधि 20 वर्ष रखी गई थी।

वर्ष 1963 में अमेरिकी पत्रकार और लेखक Leslie J-Nason ने अपनी पुस्तक ’The Baby Boom’ प्रकाशित की और इस पर शोध किया कि द्वितीय विश्व युद्ध के अमेरिका में जन्म दर (Baby Boom) बहुत बढ़ गई थी।

                                       

इसीलिए 1946–1964 के बीच 20 वर्ष में पैदा हुए लोगों को Baby Boomers का नाम दिया गया।

पूरी दुनिया में ‘पीढ़ी’ का यह पहला नामांकरण था। इसके बाद पीढ़ियों को साइंटिफिक नाम देने का काम सबसे पहले किया 1991 में Douglas Coupland की पुस्तक Generation X के माध्यम से, दरअसल X का अर्थ गणित में होता है ‘अज्ञात’, X– Factor का नाम आपने सुना ही होगा। 

GEN–X– 1965–1980 अर्थात इस 15 साल के दौर में पैदा हुए लोगों को GEN–X इसलिए कहा गया क्योंकि इनकी पहचान उस समय स्पष्ट नहीं मानी जा रही थी, तो हम जैसे लोग हुए अज्ञात।

GEN–Y–1981–1996 अर्थात इस 15 साल के दौर की पीढ़ी को GEN–Y कहा गया। फिर इन्हें Millennials कहा गया क्योंकि इस पीढ़ी के लोग वर्ष 2000 अर्थात नए Millennium के आसपास किशोर या युवा हो रहे थे। लेकिन मुख्य नाम GEN–Y ही था।

GEN–Z – 1997–2012 अर्थात इस 15 साल के दौर की पीढ़ी को GEN–Z कहा गया, जिसे आप, नेपाल, बंगलादेश और श्रीलंका और भारत में देख रहे होंगे।

मगर सवाल यह है कि अब आगे क्या? क्योंकि Z के साथ अल्फाबेट तो खत्म? तो नया नामकरण हुआ और मनुष्य की औसत आयु घटने के कारण इस पीढ़ी की अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 साल की गई तो अब।

GEN–Alpha 2013–2024, GEN–Beta 2025 से आगे अर्थात अब पैदा होने वाली पीढ़ी GEN–Beta है, फिर GEN–Gamma, GEN–Delta और GEN- Epsilon।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।