
विश्व पर्यावरण दिवस पर करने योग्य संकल्प Publish Date : 09/06/2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर करने योग्य संकल्प
प्रो0 आर. एस. सेंगर
"जय माँ धरती जय गोमाता,
गुँज रहा है मंत्र महान।
सुखद सुमंगल विश्व कामना,
जीवमात्र का हो कल्याण॥"
इस भावना से प्रेरित होकर आज के पर्यावरण दिन को हम सभी ऐसा संकल्प करेंगे और उसे जिवन भर निभाएंगे-
संकल्प:-

1) मैं दो मंजिल तक लिफ्ट का प्रयोग नहीं करूंगा।
2) मैं बिजली की बचत करूंगा।
3) मैं कमरे बदलते समय बिजली के बटन बंद हो इसका ध्यान रखूंगा।
4) मैं ऑक्सीजन बढ़ाने वाले कम से कम 5 पौधे लगाऊंगा।
5) मैं पॉलिथीन का कम से कम उपयोग करूंगा।
6) मैं बाजार जाते समय जेब में कपड़े की थैली साथ लेकर जाऊंगा।
7) मैं सप्ताह में एक दिन बिना इस्त्री के कपड़े का उपयोग करूंगा।
8) मैं घर में कम से कम 2 पौधे लगाऊंगा जैसे की मनी प्लांट, तुलसी।
9) मैं घर की सब्जी के टुकडे, एवं गिले कचरे से खाद बनाऊंगा।
10) मैं पानी की बचत करूंगा।
11) मै टिश्यू पेपर का प्रयोग नही करूंगा|
12) सभी समारोह मे पौधा उपहार करुंगा।
विश्व पर्यावरण दिवस पर सोसायटी के सदस्यों ने लिया संकल्प
पर्यावरण को बचाना है, घर घर को अपनाना है।
सोसायटी ऑफ ग्रीन वर्ड फॉर सस्टेनेबल एनवायरनमेंट के तत्वाधान में आज एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन दुलेड़ा गाँव में किया गया। इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं सोसायटी के सचिव डॉ आर. एस. सेंगर ने संबोधित करते हुए सभी से पर्यावरण को बचाने और एक वृक्ष माँ के नाम लगाने की अपील की।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
