
पावरफुल बनाएं 'बिलीफ सिस्टम' Publish Date : 16/03/2026
पावरफुल बनाएं 'बिलीफ सिस्टम'
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
कभी आपने सोचा है कि आपके जीवन को सबसे आला क्या बनाता है? यह है आपका बिलीफ सिस्टम, जो विशेष रूप में आपके खद के विचारों से नियंत्रित होता है। करियर में आपकी कामयाबी की बुलंदियां क्या होंगी, यह भी आपके स्वयं की धारणाओं पर ही निर्भर करता है। इतना ही नहीं, अपनी सफलता और असफलता के लिए भी आप खुद ही जिम्मेदार हैं।
कैसे, आखिर बिलीफ है क्या?:

आपके ऐसे विचार जो जितनी बार सोचे जाएं, वे आपके लिए शश्वत सत्य बन जाएं। ये आपकी ऐसी धारणाएं हैं, जो आपके लिए व्यक्तिगत नियम और कानून बन गए हैं। ये इतने शक्तिशाली बन गए हैं कि ये आपके अनुभवों का निर्माण करने की भी क्षमता रखते हैं। बिल्कुल उन तीन नेत्रहीनों के समान, जिन्होंने हाथी को अलग-अलग स्थान से पकड़ा था और हाथी की अपनी-अपनी अनूठी वास्तविकता को अपनी धारणा बना लिया था। वही उनके लिए शाश्वत सत्य था और उनका अनुभव भी।
यदि हमें यह ज्ञान हो जाए कि हमारी बिलीफ इतनी पावरफुल है, तो क्यों हम अपने भाग्य की रेखा जिम्मेदारी से, सोच समझ कर नहीं खोचना चाहेंगे? वर्ष 1954 में रोजर बैनिस्टर 4 मिनट से भी कम समय में मील के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले पहले धावक बने। हर बार जब वह प्रैक्टिस रेस करते, तो अपने दिमाग को 4 मिनट के अंदर रेस खत्म करने के लिए प्रशिक्षित करते समय अपनी टाइमर घड़ी को देख कर कहते, '3:59'।
बाद में उन्होंने इस रहस्य को उजागर किया कि कुछ भी वास्तविकता में होने के लिए, वह पहले हमारे दिमाग में होना चाहिए। उन्होंने न केवल अपने लिए एक रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि अपने समय के सभी धावकों की उन आत्म-सीमित सीमाओं की एक बाधा को तोड़ दिया, जिन्होंने 4 मिनट/मील रिकॉर्ड को निराशाजनक रूप से असंभव मान लिया था। उनके अनुभव से प्रेरणा लेकर फिर न जाने कितने ही धावकों ने उनके रिकॉर्ड को तोड़ने की हिम्मत की।

प्रैक्टिकल अभ्यासः अंग्रेजी भाषा में दो सबसे सरल शब्द हैं- 'आइ एम... उसके बाद आप जो भी अपने से व अपने लिए कहते हैं, वह आपकी वास्तविकता और आपकी नियति बनाता है। आप अपने बारे में क्या सोचते हैं यह बहुत प्रभावशाली है। और हम जीवनभर इसी में फंसे रहते हैं कि दूसरे हमारे बारे में क्या सोचते हैं। सुबह के समय आईने में अपनी छवि से बात करें-'आई एम. जो और जैसा आप वास्तव में बनना चाहते हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
