
संघ शताब्दी वर्ष एवं पंच परिवर्तन पर बौद्धिक Publish Date : 08/02/2026
संघ शताब्दी वर्ष एवं पंच परिवर्तन पर बौद्धिक
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
आज मुझे शिवपुरम (देवनगर) मलियाना, मेरठ स्थित एस. वी. एन. पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में संघ शताब्दी वर्ष एवं आगामी विजयदशमी कार्यक्रम के संदर्भ में एक बौद्धिक के लिए आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक स्वयंसेवक एवं बस्ती के निवासी उपस्थित रहे और सभी ने विषयवस्तु में सक्रिय सहभागिता की।
मेरे बौद्धिक का विषय था: "संघ शताब्दी वर्ष एवं पंच परिवर्तन"
इस सत्र में मैंने विशेष रूप से:
1. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समाज में योगदान,
2. संघ का संघर्षपूर्ण इतिहास, एवं
3. उसके विविध रचनात्मक कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
साथ ही, संघ द्वारा चलाए जा रहे "पंच परिवर्तन" जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी प्रकाश डाला:

1. सामाजिक समरसता: समाज में भेदभाव मिटाकर समता का भाव लाना
2. कुटुंब प्रबोधन: परिवार संस्था को सशक्त एवं संस्कारित बनाना
3. पर्यावरण संरक्षण: प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना
4. स्व का भाव: आत्मनिर्भरता, आत्मगौरव और देशज सोच को प्रोत्साहित करना
5. नागरिक कर्तव्य: देशहित में कर्तव्यपरायणता और जागरूक नागरिक का निर्माण
कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा। सभी सहभागियों ने विचारों को गंभीरता से सुना और अपनी जिज्ञासाएं भी साझा कीं।
इस अवसर को देने के लिए आयोजकों का हृदय से धन्यवाद।
जय हिंद
वंदे मातरम्
भारत माता की जय

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
