
सुंदरता मानव जीवन की एक महत्वपूर्ण अनुभूति Publish Date : 27/11/2025
सुंदरता मानव जीवन की एक महत्वपूर्ण अनुभूति
प्रोफेसर आर. एस.सेंगर
सुंदरता मानव जीवन की महत्वपूर्ण अनुभूति है। यह केवल शारीरिक आकर्षण का विषय नहीं, बल्कि मन, व्यवहार, विचार और कर्म की भी चमक होती है। जब सुंदरता को संयम, विनम्रता और सदाचार से जोड़ा जाता है, तब यह साधक बनकर व्यक्ति के जीवन को उन्नत करती है। सौंदर्य यदि भीतर की सरलता, शील, करुणा और शिष्टता के साथ जुड़ जाए, तो व्यक्ति का व्यक्तित्व समाज में सम्मानित और प्रेरणादायक बनता है। ऐसी सुंदरता दूसरों के जीवन में प्रसन्नता, सहयोग और प्रेरणा का संचार करती है।
लेकिन जब सुंदरता का आधार केवल बाहरी स्वरूप रह जाए, तब यह बाधक बन जाती है। शारीरिक सौंदर्य के प्रति अत्यधिक आसक्ति अहंकार, दिखावा और प्रतिस्पर्धा को जन्म देती है। व्यक्ति अक्सर बाहरी प्रशंसा का इच्छुक हो जाता है और स्वयं की वास्तविक क्षमताओं, संस्कारों तथा चरित्र के विकास को भूल बैठता है। इससे समाज में मूल्यहीन आकर्षण, ईर्ष्या और हीनभावना बढ़ने लगती है।
अतः निष्कर्ष स्पष्ट है कि सुंदरता अपने आप में न तो बाधक है और न साधक। यह व्यक्ति के दृष्टिकोण और उपयोग पर निर्भर करती है। यदि सुंदरता को गुण, चरित्र और संवेदना से जोड़ा जाए, तो वही सुंदरता जीवन का उत्थान करने वाली सच्ची साधक बन जाती है।

सौन्दर्यं मानवजीवने एकः महत्त्वपूर्णः अनुभवः अस्ति। न केवलं शारीरिककर्षणस्य विषयः, अपितु मनसः, व्यवहारस्य, विचारस्य, कर्मस्य च कान्तिः अपि अस्ति। यदा सौन्दर्यं संयम-विनय-सद्गुण-संयुक्ता भवति तदा सा सुगमकर्ता भूत्वा मनुष्यस्य जीवनस्य उन्नतिं करोति। यदा सौन्दर्यं आन्तरिकसाधारणता, विनय, करुणा, शिष्टता च सह संयोज्यते तदा व्यक्तिस्य व्यक्तित्वं समाजे सम्माननीयं प्रेरणादायकं च भवति। एतादृशी सौन्दर्यं परजीवने सुखं, सहकार्यं, प्रेरणा च प्रवर्तयति।
यदा तु बाह्यरूपे एव सौन्दर्यं सीमितं भवति तदा तत् बाधकं भवति। शारीरिकसौन्दर्यस्य अतिसक्तिः अहङ्कारं, आडम्बरं, स्पर्धां च जनयति। जनाः प्रायः बाह्यप्रशंसायाः आकृष्टाः भूत्वा स्वस्य यथार्थक्षमतां, मूल्यानि, चरित्रविकासं च विस्मरन्ति। अनेन समाजे अमूल्यं आकर्षणं, ईर्ष्या, हीनता च वर्धते।
निष्कर्षः स्पष्टः अस्ति यत् सौन्दर्यं स्वयमेव न बाधकं न च सहायकम्। व्यक्तिस्य दृष्टिकोणस्य अनुप्रयोगस्य च उपरि निर्भरं भवति। यदा सौन्दर्यं गुणैः, चरित्रेण, करुणाभिः सह संयोजितं भवति तदा तत् सत्यं जीवनवर्धनं साधनं भवति।
Beauty is a vital experience in human life. It is not merely a matter of physical attraction, but also the radiance of the mind, behavior, thoughts, and actions. When beauty is combined with restraint, humility, and virtuous conduct, it becomes a facilitator and elevates a person's life. When beauty is combined with inner simplicity, modesty, compassion, and politeness, a person's personality becomes respected and inspiring in society. Such beauty instills happiness, cooperation, and inspiration in the lives of others.
But when beauty is limited to external appearance, it becomes a hindrance. Excessive attachment to physical beauty gives rise to ego, pretense, and competition. People often become obsessed with external praise and forget about their true abilities, values, and character development. This leads to the growth of valueless attraction, jealousy, and inferiority complex in society.
The conclusion is clear: beauty in itself is neither a hindrance nor a facilitator. It depends on the individual's perspective and application. When beauty is combined with virtue, character, and compassion, it becomes a true life-enhancing tool.

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
