जीवन के साथ सहज रूप से वहन करना सिखाती है मुक्ति      Publish Date : 26/11/2025

         जीवन के साथ सहज रूप से वहन करना सिखाती है मुक्ति

                                                                                                                                                                       प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

मुक्ति का अर्थ है किसी बंधन के दायरे से बाहर निकल आना। यह शब्द जितना सूक्ष्म है उसमें अनंत निहित भाव उतना ही व्यापक है। हमारा जीवन स्वयं में एक बंधन है और हमारी आत्मा को अपने शिकंजे में लेकर हमें इस स्थूल शरीर के माध्यम से एक पूर्ण नियोजित अभिनय करने पर विवश करता है। जन्म एवं मरण के चक्र से मुक्ति को मोक्ष कहा जाता है। जीवन के परिप्रेक्ष्य में भी मुक्ति दो प्रकार की होती है। एक तो बाहरी स्थूल बंधनों से छुटकारा एवं दूसरा अन्तर्मन में विद्यमान सूक्ष्म बूंदों की सीमाओं से बाहर निकलना।

विशेष बात यह है कि ईश्वर बंदों की अपेक्षा इन सूक्ष्म आंतरिक बंदों की जकड़ वही अधिक सशक्त होती है। यह बंधन विभिन्न विचारों इच्छाओं एवं प्रवृत्तियां के रूप में हमारे अंतःकरण में प्रश्न फूटलित होते रहते हैं। जब हम अपनी इच्छाओं एवं अपेक्षाओं पर नियंत्रित करना सीख लेते हैं तब हम स्वयं को स्वतंत्र और निर्मल महसूस करते हैं। आंतरिक इच्छाएं हमें अंधी दौड़ में धकेलती है, जिसमें हम स्वयं ठीक हो जाते हैं। जब इच्छाएं संयमित होती हैं तब मन परिष्कृत होता है और हम बाहय आकर्षणों से ऊपर उठकर अपने भीतर संतोष की अनुभूति करते हैं। यही संतोष मुक्ति का मार्ग है, जिसमें हम अल्प की ओर पूर्ण रूप से देखते हैं।

                                                               

मुक्ति के भाव में हम स्वयं की सीमाओं को स्वीकार कर लेते हैं, मुक्ति के अभाव में प्रायः हम उन विषयों में उलझकर रह जाते हैं जिन्हें हम नियंत्रित नहीं कर सकते। परिस्थितियों लोगों और परिणामों को अपने अनुसार ना ढाल पाने की चेष्टा करते हुए, जब हम असफल होते हैं तो निराशा हमें घेर लेती है। परंतु जब हम जीवन के प्रभाव की स्वीकारता को अपना लेते हैं तो हमें एक अतुलनीय मानसिक संतुलन प्राप्त होता है और हम जीवन के साथ सहज रूप से वहन करना सीख जाते हैं। यही सहस्त्र मुक्ति का एक व्यवहारिक नाम है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।