
तेजी से पिघल रहीं है हिमनद झीलें, गत 14 वर्षों में 27 फीसदी तक बढ़ा जल का फैलाव Publish Date : 22/11/2025
तेजी से पिघल रहीं है हिमनद झीलें, गत 14 वर्षों में 27 फीसदी तक बढ़ा जल का फैलाव
प्रोफसेर आर. एस. सेंगर एवं अन्य
भारत में हिमनद झीलों का क्षेत्रफल वर्ष 2011 से जुलाई 2025 के बीच 14 वर्षों में 27 प्रतिशत से भी अधिक बढ़ा है। सेंट्र वॉटरर कमीशन की जुलाई 2025 में जारी की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मंथली मॉनिटरिंग रिपोर्ट ऑफ ग्लेशियल लेक्स एंड वॉटर बॉडीज इन द हिमालयन रीजन’ के अन्तर्गत यह खुलाशा किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में स्थित 55 हिमनद झीलों का जल फैलाव क्षेत्र वर्ष 2011 के 1,952 हेक्टेयर के सापेक्ष जुलाई 2025 में बढ़कर 2,496 हेक्टेयर हो चुका है। अर्थात इन झीलों के क्षेत्रफल में 27.87 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
रिपोर्ट में कुल 100 हिमनद झीलों का विश्लेषण किया गया था, जो कि लद्दाख, जम्मु-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड़, सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश अकद में फैली हैं। इनमें से 58 झीलों क ेजल क्षेत्र में वृद्वि दर्ज की गई है। इससे आगे के विश्लेषण के लिए केवल 55 हिमनद झीलों पर ही विचार किया गया था। बाकी झीलों में सुप्राग्लेशियल डेब्रिस कवर झीलें शामिल थी। इन झीलों की कोई इन्वेंट्री डिटेल्स उपलब्ध नहीं है। सीडब्लयूसी के द्वारा जिन झीलों की निरंतर निगरानी की गई है, उनमें लद्दाख की 08, जम्मु-कश्मीर की 07, हिमाचल प्रदेश की 05, उत्तराखण्ड़ की 06, सिक्किम की 28 और अरूणाचल प्रदेश की 04 झीलें शामिल हैं।

नए डाटा से हुए और भी खुलासे
जल शक्ति मंत्रालय के अन्तर्गत सीडब्ल्यूसी की मॉर्फोलॉजी एंड क्लाइमेट चेंज डायरेक्टरेट के द्वारा जुलाई 2025 में कुल 2,843 हिमनद झीलों और जल निकायों की निगरानी की गई थी। इनमें से 581 झीलें भारत में और 1,360 झाीलें ट्रांस-बाउंडरी क्षेत्र में है, जो इण्डस, गंगा और ब्रहमपुत्र बेसिन्स को कवर करती है। ग्लेशियल लेक एटलस वर्ष 2023 के अन्तर्गत शमिल भारतीय झीलों का कुल क्षेत्रफल, वर्ष 2021 के 11,963 हेक्टेयर क्षेत्र से बढ़कर वर्ष 2025 में 12,890 हेक्टेयर हो गया था। इस दृष्टि से झीलों के क्षेत्रफल में 7.74 प्रतिशत तक की वृद्वि दर्ज की गई है। वहीं ट्रांस-बाउंडरी क्षेत्र में यह बढ़ोत्तरी 5.77 प्रतिशत दर्ज की गई है। इसके साथ ही यह रिपोर्ट यह भी स्पष्ट करती है कि जुलाई 2025 में भारत की 471 हिमनद झीलों के जल क्षेत्र में वृद्वि दर्ज की गई है।
उक्त रिपोर्ट के अनुसार, सम्पूर्ण हिमालय क्षेत्र में हिमनद झीलों और जल निकायों का कुल क्षेत्रफल वर्ष 5,29,116 हेक्टेयर था, जासे कि वर्ष 2025 में 5,61,014 हेक्टेयर हो चुका है, अर्थात इस प्रकार इसमें कुल 6.03 प्रतिशत की वृद्वि दर्ज की गई है। सीडब्ल्यूसी ने इस निगरानी के लिए संेटिनल-1 और सेंटिनल-2 सेटेलाइट की तस्वीरों का उपयोग किया था। इन तस्वीरों को गूगल अर्थ इंजन प्लेटफार्म के माध्यम से प्रोसेस किया गया था। झीलों को जल फैलाव के आधार पर 40 प्रतिशत से अधिक, 40 प्रतिशत तक, कोई बदलाव नहीं, कमी या बादल औश्र बर्फ से ढकी स्थिति के जैसी श्रेणियों में विभाजित किया गया था।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
