
सर्दी के मौसम में लगाए जाने वाले कुछ सुन्दर इंडोर प्लान्ट्स Publish Date : 26/10/2025
सर्दी के मौसम में लगाए जाने वाले कुछ सुन्दर इंडोर प्लान्ट्स
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं डॉ0 शालिनी गुप्ता
‘‘सर्दियों के मौसम में अपनी स्वयं दंखभाल के साथ ही सबसे अधिक चुनौतिपूर्ण कार्य होता है, पौधों की सही तरीके से देखभाल करना, हालांकि यह इतना कठिन काम भी नहीं हैं।’’
वर्तमान समय में वातावण में हल्की ठंड़क का अनुभव होने लगा है। ऐसे में कम्बल, रजाई और गरम कपड़ों के लिए चिंता का बढ़ना भी स्वाभाविक ही है, लेकिन आपके इंडोर प्लांट्स के बारे में क्या? इसके लिए आप बागीचे में लगे हुए पौधों को भी सर्दियों के मौसम अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है, जो कि कई बार सम्भव नहीं हो पाती है।
हालांकि आप अपने घर में रखे इन पौधों की अच्छी देखभाल काफी आसानी के साथ कर सकती हैं। ऐसे में इस बार कुछ ऐसे इंडोर प्लांट्स का चुनाव करें जां पौधे सर्दी में अच्छे तरीके से पनप सकें और इसके साथ ही आपके घर को खूबसूरती प्रदान कर उसे हरा-भर भी रख सकती हैं। आज के हमारे प्रस्तुत लेख में कुछ ऐसे ही पौधों का विवरण दिया जा रहा है-
रबर प्लांटः- यह एक शानदार होम डेकोर प्लांट है। इस पौधे की गहरी हरी पत्तियां किसी भी कमरे को आर्षक और फ्रेश लुक प्रदान करे में सहायता प्रदान करती हैं। महत्वपूर्ण बात तो यह है कि रबर प्लांट कम देखभाल में भी अच्छी तरह से वृद्वि करता है और घर के अंदर की वायु को भी शुद्व करता है। रबर प्लांट को मध्यम रोशनी और बहुत कम मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है। इसका मार्डन और क्लासिक लुक इसे लिविंग रूम, ऑफिस या बेडरूम के लिए इसे परफेक्ट बनाता है।

स्नेक की खूबसूरतीः- सदिर्यों के मौसम में घर के अंदर लगाने के लिए यह पौधा एक बेहतरीन विकल्प प्रस्तुत करता है। इसके पत्ते लम्बी-लम्बी और सर्प के जैसा आकार लिए हुए होती हैं, जो घर की खूबसूरती में भी चार चाँद लगाते हैं। स्नेक प्लांट वायु को शुद्व करने में भी सहायता करता है, विशेष रूप से सर्दी के मौसम में, क्योंकि सर्दियों के मौसम में घर अधिकतर बंद रहता है। इस पौधे को अधिक पानी की आवश्यकता भी नहीं होती है और यह पौधा ठंड के मौसम में भी अच्छी तरह से पनप सकता है।
जेड प्लांटः- जेड प्लांट के पौधे को अधिकतर लोग इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि यह लगभग प्रत्येक प्रकार की परिस्थितियों में पनपने की क्षमता रखता है, विशेष रूप से सर्दी के मौसम में। इस पौधे के चमकदार हरे पत्ते आपके घर को एक मॉडर्न और एलीगेंट लुक प्रदान करते हैं। वहीं जेड प्लांट की देखभाल करना भी बहुत आसान होता है, जिसके चलते व्यस्त लोगों के लिए यह एक आदर्श विकल्प बन जाता है।
स्पाइडर दिखाई देता है शानदारः- स्पाइडर प्लांट की सुन्दरता इसके लम्बे, पतले और हरी घारदार पित्तियों के चलते ही उभरकर सामने आती है। इसके पौधे को भी अधिक देखाल की आवश्यकता नहीं होती है। यह पौधा वायु के विषैले तत्वों को स्वच्छ करता है, जिसके चलते घर का वातावरण ताजा बना रहता है। इस पौधे को आप हैंगिंग पॉट में लगाकर घर की खिड़की अथवा लिविंग रूम में भी रख सकती हैं, जिससे घर में हरियाली का एक सुंदर दृश्य दिखाई देता है।

फॉरेस्ट फर्नः- फॉरेस्ट फर्न सर्दियों में नमी बनाए रखने वाला एक सुंदर इंडोर प्लांट है। इस पौधे की हरी भरी, घनी और नाजुक पत्तियां घर को प्राकृतिक सुंदरता और ताजगी से भर देती हैं। ठंड़ के मौसम में भी यह पौधा घर के वातावरण को जीवंत बनाए रखता है। यह पौधा हल्की नमी को पसंद करता है, इसलिए पानी का एक हल्का छिड़काव ही इस पौधे के जीवित रहने के लिए पर्याप्त रहता है। इस प्रकार से यह पौधा न केवल आपके घर की शोभा को बढ़ाता है, बल्कि यह वायु को शुद्व कर घर के वातारण को ऑक्सीजन से युक्त कर ताजगी भरा बनाता है।
पीस लिलीः- पीस लिली के सफेद पुष्प और गहरे हरे रंग के पत्तों की खूबसूरती सदिर्यों के मौसम में आपके घर की शोभा में चार चाँद लगा सकती हैं। यह पौधा देखने में बहुत सुंदर लगता है। इस पौधे को कम रोशनी पसंद होती है, अतः सर्दियों की धुंधली रोशनी में भी यह अच्छी तरह से खिलता है। पीस लिी का का पौधा वायु से हानिकारक केमिकल्स को सोखने में सक्षम होता है। इस पौधे की देखभाल भी बहुद सरल होती है। पीस लिली के पौधे को नियमित रूप से हल्के पानी और धूप की आवश्यकता होती है।
सेहत के लिए भी बहुत लाभाकरी
सर्दी के मौसम में घर के बाहर का तापमान बहुत कम होने के चलते कई पौधे ऐसे होते हैं कि जो इस मौसम में सही तरीके से पनप नहीं पाते हैं। हालांकि आगे दिए गए कुछ पौधे ठंड़े मौसम में भी घर के अंदर आसानी से जीवित रह सकते हैं।
यह पौधे न केवल आपके घर को एक सुंदर लुक प्रदान करते हैं, बल्कि साथ ही वातावरण को साफ और ताजगी से भर देते हैं। इसके साथ ही यह आकर्षक पौधे विभिन्न हानिकारक गैसों को सोखकर आपको सांस लेने के लिए स्वच्छ वायु भी प्रदान करते हैं, जो कि सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए बहुत आवश्यक होती है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
