सत्य कभी भी छिपता नहीं है      Publish Date : 18/08/2025

                    सत्य कभी भी छिपता नहीं है

                                                                                                                                                   प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

हिंदू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद को सही साबित करने के लिए न जाने कितने प्रकार के झूंठ और षड्यंत्र किए गए और लगातार किए जा रहे हैं, जिसके कारण अनेक लोगों को शारीरिक और मानसिक यातनाएं भी दी गई। आखिर हिंदू समाज से उन्हें इतनी नफरत क्यों है?

इसके सम्बन्ध में एक साथ दो प्रकार के सत्य निकल कर सामने आ रहे हैं जिनमें एक तो हिन्दू विचार कभी भी विध्वंस या आतंक का प्रेरक हो ही नहीं सकता और दूसरी तरफ कांग्रेस कभी भी भारत की हितैषी नहीं हो सकती है। ऑपरेशन सिंदूर सहित सेना के अनेक पराक्रम पर संदेह की दृष्टि से देखना केवल सामान्य राजनैतिक घटनाएं नहीं हैं, बल्कि देश पर प्रश्न उठाने के लिए अवसर तलाशना और भारत को कमजोर करने का एक कुत्सित प्रयास है।

आज हमें उन लोगों के बलिदानों का स्मरण करने की आवश्यकता है जो इनके कुत्सित प्रयासों का शिकार हुए हैं, उनका दोष केवल इतना ही था कि वे हिंदू राष्ट्र के आराधक थे और अपने राष्ट्र के लिए सभी प्रकार के संघर्ष करने का मन बना चुके थे।

यह कितना बड़ा दुर्भाग्य है कि स्वाधीनता के पश्चात सरकारी तंत्र के लोगों द्वारा भारत को दूसरे रास्ते से विदेशियों का गुलाम बनाए रखने के प्रयास में सभी प्रकार से अमानवीय   कृत्य करने से भी पीछे नहीं रहे।

ठसके सम्बन्ध में भगवा आतंकवाद को स्थापित करने के लिए हाल ही में साध्वी प्रज्ञा के साथ घटित हुई घटनाएं इस प्रकार के प्रयासों का एक प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।